शिक्षा सचिव हि प्र राकेश कंवर (भाप्रसे) 20 नवंबर को जिला चंबा के प्रवास पर

by

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव, श्री राकेश कंवर, (भाप्रसे) 20 नवंबर 2025 को जिला चंबा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला के सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, हाई स्कूलों, ब्लॉक एलीमेट्री एजुकेशन अधिकारियों , सेंटर हेड टीचर्स और सभी सरकारी माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों के इंचार्ज के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह जानकारी उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) चंबा द्वारा दी गई है।
उन्होंने बताया कि यह बैठक 20 नवंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महावि‌द्यालय चंबा के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य एजेंडा वि‌द्या समीक्षा केंद्र , डेटा प्रबंधन और कॉम्प्लेक्स स्कूलों के पुनर्गठन से संबंधित मु‌द्दों पर विस्तृत चर्चा और समीक्षा करना है।
इस बैठक में उप निदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) चंबा, उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) चंबा, उप निदेशक स्कूल शिक्षा (गुणवता) चंबा और प्रधानाचार्य, स्नातकोत्तर महावि‌द्यालय चंबा भी उपस्थित रहेंगे।
उप निदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) चंबा विकास महाजन ने सभी संबंधित अधिकारियों, विशेष रूप से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और सरकारी हाई स्कूलों के प्रमुखों, ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन अधिकारियों, सेंटर हेड टीचर्स और सभी सरकारी माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों के इचार्ज को इस बैठक में व्यक्तिगत तौर पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गाड़ी पर फ्लैग रॉड लगाना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर को मंडी कोर्ट ने 10 जुलाई को कोर्ट में कर लिया तलब

मंडी।: गाड़ी पर अवैध रूप से फ्लैग रॉड लगाने और पुलिस चेकिंग के दौरान वाहन को मौके से भगा ले जाने कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडी की अदालत ने जिला कांग्रेस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

70 साल उपर के बुजुर्गों के हिम केयर से बाहर करना सरकार का अमानवीय फैसला : जयराम ठाकुर

महिलाओं, युवाओं के बाद सरकार ने बुजुर्गों के साथ भी की नाइंसाफी केंद्र सरकार का पैसा वापस कर दिया लेकिन हार्ट अटैक के पेशेंट को नहीं दिया इंजेक्शन सराज में आपदा प्रभावितों पर एफआईआर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के खलचियां में जली एचआरटीसी बस, बाल-बाल बची सवारियां : हमीरपुर से अमृतसर जा रही थी बस, बीच सफर अचानक आग लगने से हुआ हादसा

एएम नाथ । हमीरपुर :  हमीरपुर से अमृतसर रूट पर जा रही हमीरपुर डिपो की बस पंजाब में जल कर राख हो गई। खलचियां नामक जगह पर चलती बस में अचानक आग की चिंगारियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकैप्स कॉलेज को एएनएम व पोस्ट बेसिक कोर्स स्वीकृतः प्रो. राम कुमार

नए कोर्सों की स्वीकृति के लिए प्रो. राम कुमार ने जताया सीएम जय राम ठाकुर का आभार ऊना, 31 दिसंबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!