शिमला के सब्जी मंडी क्षेत्र में भव्य नए परिसर की निर्माण योजना की मुख्यमंत्री ने समीक्षा की

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शिमला के सब्जी मंडी क्षेत्र में प्रस्तावित नए भव्य परिसर के विकास की समीक्षा की गई। परिसर में शिमला नगर निगम के कार्यालय सहित शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल, आवासीय फ्लैट, दुकानें, पार्किंग और कई अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। इस बहुउद्देश्यीय परियोजना का उद्देश्य शहरी बुनियादी अधोसंरचना का विस्तार कर शहर में पर्यटन को बढ़ावा देना है।
इस परिसर का निर्माण लगभग 14 बीघा भूमि पर दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लगभग 4 लाख वर्ग फुट पर तथा दूसरे चरण में लगभग 1.40 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में निर्माण कार्य किया जाएगा। राज्य सरकार पहले चरण के निर्माण कार्य के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पहले चरण के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए कॅालोनी का भी पुनर्विकास किया जाएगा। परिसर के निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल शिमला के शहरी परिदृश्य के सौंदर्यीकरण में सहायक सिद्ध होगी।
उन्होंने शिमला नगर निगम को परियोजना का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय निवासियों के साथ संवाद करने के लिए भी कहा।
शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने शिमला शहर के लिए इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया परिसर शिमला के विकास में मील पत्थर साबित होगा। इससे लंबे समय से चली आ रही स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा और राजधानी की पर्यटन क्षमताओं के विस्तार में मदद मिलेगी।
ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, हरीश जनारथा, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव राजेश शर्मा, नगर निगम शिमला के पार्षदगण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्रः टोकरी में गोबर लेकर पहुंचा विपक्ष, स्टोन क्रशर को लेकर टकराव, किया वॉकआउट

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जहां विपक्षी विधायक गारंटियों को चोला पहने विधानसभा पहुंचे थे वहीं आज दूसरे दिन वे गोबर लेकर पहुंच गए। हाथों में गोबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक के पांच बड़े अफसर पर करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज

नोएडा, 08 फ़रवरी (हि.स.)। नोएडा के थाना सेक्टर 49 में एक होटल व्यापारी ने पंजाब नेशनल बैंक के पांच अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। होटल कारोबारी का आरोप है कि बैंक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भारी बारिश का क्रम रहेगा जारी : कल बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आज तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटों के लिए सोलन और सिरमौर जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट भी जारी हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता में आते ही उद्योगों पर तरह-तरह के दबाव बनाकर क्या संदेश देना चाहती है सरकार – उद्योगों के पीछे क्यों पड़ी है सरकार, मुख्यमंत्री साफ़ करें अपनी मंशा: जयराम ठाकुर

पूरी दुनिया में सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित करती हैं तो उद्योग आर्थिकी में करता है सहयोग एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जायराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में सुक्खू सरकार की उद्योगों...
Translate »
error: Content is protected !!