शुरू नहीं हो पाई एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया : जयराम ठाकुर

by

कोविड के दौरान भी नहीं रुकी थी एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती

बोले, पांच लाख नौकरियों की झूठी गारंटी देकर सत्ता में आई थी सुक्खू सरकार

चौकीदार के 566 पद खत्म और मित्र को दो साल की एक्सटेंशन

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जुलाई खत्म हो गई, लेकिन अभी तक हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) और अलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों युवा इसकी राह देख रहे हैं। लेकिन अपनी मित्र मंडली को दो-दो साल का सेवा विस्तार एक साथ देने वाले मुख्यमंत्री अभी तक भर्ती प्रक्रिया ही शुरू नहीं कर पाए हैं। यह भर्ती प्रदेश के युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और युवा बेसब्री से इसकी राह देख रहे हैं। कोविड के समय में भी यह भर्ती सुचारू रूप से चलती रही, क्योंकि प्रदेश को चलाने के लिए युवा अधिकारियों की यह सबसे प्रमुख भर्ती है। लेकिन मित्र मंडली के सहारे प्रदेश चलाने की चाहत रखने वाले मुख्यमंत्री युवा अधिकारियों से न जाने क्यों परहेज कर रहे हैं। वह पहले भी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को लेने के लिए केंद्र को मना कर देते हैं और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों को दो-दो साल का सेवा विस्तार दिया जा रहा है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था परिवर्तन का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करें।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार नौकरियों के नाम पर सदन से लेकर सड़क तक झूठ बोल रही है। यह सरकार युवा और स्थायी नौकरी विरोधी है। कैबिनेट में नौकरियां घोषित की जाती हैं, फिर उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। सामान्य भर्ती की बात छोड़ दीजिए, जो भर्तियां माननीय न्यायालय के संज्ञान में हैं, उनकी स्टेटस रिपोर्ट भी सरकार माननीय उच्च न्यायालय को उपलब्ध करवाने से कतराती है। इसी तरह सरकार की ज्यादातर घोषणाएं, चाहे वे बजट की हों या कैबिनेट की, कागजों में ही सिमटकर रह जाती हैं। ताजा मामला जेओए लाइब्रेरी भर्ती का है, जिसमें सरकार ने मार्च 2024 से ही 771 पदों पर चरणबद्ध तरीके से भर्ती की जानी थी। इनमें से 235 पदों पर वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी थी। लेकिन 78 पदों पर भर्ती शुरू हुई, वह भी अभी तक अंजाम तक नहीं पहुंची और न ही लगातार न्यायालय में स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर न्यायालय द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया। यह हालत उन भर्तियों की है, जिन पर माननीय न्यायालय की नजर है। बाकी भर्तियों का क्या हाल होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने पांच लाख नौकरियों की झूठी गारंटी देकर सत्ता हासिल की थी और सत्ता में आने के बाद से ही लोगों को नौकरियों से हटाने तथा पद समाप्त करने की मुहिम चला रखी है। कभी एसडीओ के पद खत्म किए जाते हैं, तो कभी ड्राइवर के और कभी चौकीदार के पद खत्म किए जाते हैं। कभी एक साथ डेढ़ लाख से ज्यादा पद समाप्त करने का रिकॉर्ड बनाया जाता है। कोविड के समय अपनी जान पर दांव पर लगाने वाले युवाओं को नौकरी से निकाल दिया जाता है। सरकार सिर्फ मित्रों की सरकार बनकर काम कर रही है। फिनायल बेचने वाले मित्रों ने नर्स भर्ती के लिए आउटसोर्स एजेंसियां खोल रखी हैं। उनके जरिए जमकर धांधली हो रही है। सरकार के मंत्री मंचों से खुलेआम यह बताते हैं कि उन्होंने कितने लोगों को सिफारिश के आधार पर नौकरियां दिलवाई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू का ऐलान “जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक” : धर्मशाला का तो 14 महीने में ही राजनीतिक मंडी में बिक गया

जांच पूरी होने के बाद बड़े खुलासे होंगे, कोई भू माफिया, नशा माफिया तो कोई खनन माफिया बन गया लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा के नामांकन व रैली में शामिल हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टाऊन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – विश्वमोहन देव चौहान

ऊना, 19 अक्तूबर. जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से ऊना उपमंडल के तहत टाउन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दिव्यांगता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता त्रैमासिक बैठक में आयोजित : 15वां वित्तायोग शीर्ष में कार्य योजनाओं के शैल्फ का अनुमोदन :

एएम नाथ। चंबा, 31 जनवरी :   जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न विभागों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : गुणात्मक हो शिक्षा ताकि संस्कारवान बनें युवा: संजय रत्न

ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : विधायक संजय रत्न ने कहा कि अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। जिससे जहां समाज में विशेष पहचान मिलती हैं, वहीं ऊँची उड़ान का सपना भी साकार...
Translate »
error: Content is protected !!