शैक्षणिक एवं सांस्कृति आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने हेतु एमओयू साइन

by

राजकीय महाविद्यालय सलूणी व राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य हुआ समझौता

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी तथा राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य आज शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौता ज्ञापन पर राजकीय महाविद्यालय सलूणी के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया तथा राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर द्वारा विधिवत हस्ताक्षर किए गए।
इस एमओयू का उद्देश्य दोनों महाविद्यालयों के बीच छात्र एवं शिक्षक आदान-प्रदान, संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा शोध सहयोग को बढ़ावा देना है। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सलारिया ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक सहयोग से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक समन्वय और सांस्कृतिक सहभागिता को नई दिशा मिलेगी। यह समझौता क्षेत्र में उच्च शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी विश्वविद्यालय में स्थानीय प्रशासन द्वारा नशा दुरुपयोग एवं साइबर अपराध पर सेमिनार आयोजित

बीबीएन, 26 फरवरी (तारा) : बद्दी विश्वविद्यालय परिसर में स्थानीय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नशा दुरुपयोग एवं साइबर अपराध विषय पर एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए स्कूलों का किया जा रहा युक्तिकरण : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के चंबा पहुंचने पर विधायक नीरज नैय्यर , जिला अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने किया स्वागत एएम नाथ। चंबा, 21 फरवरी : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के चंबा पहुंचने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशाल चौधरी को मातृ शोक : कांता देवी के निधन पर जताया शोक

बीबीएन 25 मई (तारा) ;  गुल्लरवाला पंचायत के निवासी दिल्ली में जीएसटी, कस्टम एवम नारकोटिक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर तैनात विशाल चौधरी (आईआरएस) की माता कांता देवी (57) पत्नी डॉक्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आएंगी : 10 अक्तूबर को ऊना

ऊना, 26 सितंबरः केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी 10 अक्तूबर को जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगी। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!