श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीबीएमबी टाउनशिप में लगने वाले मेले की तैयारियां जोरों पर : 1 सितंबर से शुरू होने वाले मेले में इस बार होंगे कई नए आकर्षण के केंद्र

by

राकेश शर्मा।  तलवाड़ा, 29 अगस्त : भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) की टाउनशिप में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीबीएमबी के मुख्य अभियंता श्री राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बीबीएमबी प्रशासन द्वारा इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। बीबीएमबी द्वारा मेले में अपना हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस तथा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी मौके पर उपलब्ध रहेगी।

श्री राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले इस वार्षिक मेले का तलवाड़ा तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए कई नए आकर्षण के केंद्र जोड़े गए हैं। इनमें जलपरी, हॉट एयर बैलून, अधिक संख्या में झूले तथा विभिन्न रोमांचक एवं साहसिक गतिविधियां प्रमुख हैं।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं एवं मेले में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीबीएमबी प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 1 सितंबर से शुरू होने वाले इस वार्षिक मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले का आनंद लें।

वहीं, मेले की व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे अतिरिक्त निगरान अभियंता श्री विनय कुमार ने बताया कि मेले में दस्तकारी करने वाले कलाकारों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों के पारंपरिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन भी मेले में उपलब्ध रहेंगे, जो आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह वार्षिक मेला लक्ष्मी नारायण मंदिर के आसपास, सेक्टर-2 और सेक्टर-3 के संगम स्थल पर आयोजित किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर हल्के में गांवों में खाली पड़ी पंचायती जमीन पर सरकार लगाएगी फलदार पौधे : डिप्टी स्पीकर पंजाब जय किशन सिंह रौड़ी

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा गांव की पंचायती जमीनों में फलदार पौधे लगाकर पंचायत की आमदन बढ़ाने के लिए नए बन रहे प्रोजैक्ट के तहत बुधवार को विधानसभा हलका गढ़शंकर के विधायक व डिप्टी स्पीकर...
article-image
पंजाब

गोल्ड मैडलिस्ट डाक्टर खुदकुशी करने के लिए मजबूर न होती…यदि डाक्टर अर्चना शर्मा पर झूठा 302 का पर्चा सियासी दखलअंदाजी से दर्ज न होता: डा. जंग बहादर सिंह राय

गढ़शंकर। आईएमए डाक्टर्स एसोसिएशन गढ़शंकर की अगुआई में डाक्टरों की तरफ से रोष प्रदर्शन कर निजी अस्पतालोंके ओपीडी तथा अन्य सेवाएं ठप रखीं गईं। जिससे मरीजों को भारी मुश्किलों का साहमना करना पड़ा। आई.एम.ए....
article-image
पंजाब

मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाने के लिए किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर :21 अगस्त: जनवादी स्त्री सभा द्वारा तहसील गढ़शंकर के गांव लहरा, गढ़ी मट्टों, गढ़शंकर में मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाए जाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किए गए। इस...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA मामले की हाईकोर्ट में में सुनवाई : केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, 28 अगस्त को होगी सुनवाई

खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने उन पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि बढ़ाए जाने को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है...
Translate »
error: Content is protected !!