संविधान दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने दिलाई शपथ : संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखने का भी आह्वान किया

by

चंबा,25 नवंबर : संविधान दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने अधिकारियों -कर्मचारियों के माध्यम से समस्त ज़िला वासियों को शपथ दिलाई कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभूत्व-सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष ,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
उन्होंने समस्त जिला वासियों से संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखने का भी आह्वान किया ।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम चंबा अरुण कुमार शर्मा, उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर कांगड़ा में निकली पदयात्रा, युवाओं ने लिया मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी का संकल्प

एएम नाथ। कांगड़ा, 23 मार्च: शहीद दिवस के अवसर पर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत राजीव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंडी के प्रथम लिटरेचर फेस्टिवल ‘छोटी काशी साहित्य उत्सव’ का सफल आयोजन

प्रसिद्ध लेखक राजा भसीन ने किया उद्घाटन एएम नाथ। मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत संकन गार्डन में आयोजित मंडी के प्रथम लिटरेचर फेस्टिवल “छोटी काशी साहित्य उत्सव” का सफल आयोजन हुआ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल -सुमित खिमटासिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल -DC सुमित खिमटा

नाहन 14 जून। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि आज शुक्रवार को 8वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला के 5 उप मंडलों में चिन्हित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब में जीरो FIR हुई दर्ज : पूर्व सीएम और सांसद चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू से फ़ोन पर की बात, स्पेनिश दंपति की डलहौजी में साथ मारपीट के मामले में

चंडीगढ़ :   पंजाब मूल के स्पेनिश दंपति को हिमाचल के डलहौजी इलाके में कुछ दिन पहले पार्किंग के ठेकेदार ने अपने कारिंदों के साथ मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। इस...
Translate »
error: Content is protected !!