सड़कें पहाड़ की भाग्यरेखाएं हैं, विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर सम्पर्क मार्ग व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जा रही : विक्रमादित्य सिंह

by

सोलन : लोक निर्माण, युवा सेवाएं और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा प्रभावितों के उचित पुनर्वास के साथ-साथ प्रदेश का संतुलित विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। विक्रमादित्य सिंह आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीशा में ध्यारीघाट से बीशा तक सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं अन्य से क्षेत्र के विकास के सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर रहे थे।
विक्रमादित्य सिंह ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में ध्यारीघाट से बीशा तक सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखी। 1.5 किलोमीटर लम्बे इस सम्पर्क मार्ग के निर्माण पर 1.22 करोड़ रुपए व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्पर्क मार्ग पर रेलवे सुरंग नंबर 76 पर ओवर ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की है। सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि इस दिशा में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कें पहाड़ की भाग्यरेखाएं हैं और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर सम्पर्क मार्ग व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जा रही है। राज्य में विभिन्न योजनाओं के तहत सड़क निर्माण को गति प्रदान की जा रही है।
खेल मंत्री ने तदोपरांत कण्डाघाट खेल मैदान का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां आवश्यक सुविधायुक्त खेल मैदान निर्मित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने पर खेल मैदान के लिए समुचित धनराशि उपलबध करवाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कण्डाघाट स्थित खेल मैदान को बड़ा करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, ज़िला महिला कांग्रेस की महासचिव निर्मल शर्मा, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के महासचिव ओम प्रकाश शर्मा, ग्राम पचंायत बीशा के प्रधान धर्मदत्त कश्यप, ग्राम पंचायत बाशा के प्रधान चन्दन ठाकुर, ज़िला परिषद सदस्य मनोज वर्मा तथा राजेन्द्र ठाकुर, नगर निगम सोलन के पार्षद राजीव कौड़ा तथा उषा शर्मा, उत्तर रेलवे अम्बाला मण्डल के अभियंता हिमांशु धीमान, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रवि भट्टी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना युवाओं के लिए स्वरोज़गार का स्वर्णिम अवसर: डॉ. अमित

योजना के तहत आयोजित ऋण मेले में बोले एडीसी ऊना ऊना 2 फरवरी: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आज यहां एमसी पार्क में उद्योग विभाग की ओर से एक ऋण मेले का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीक और जनभागीदारी से सुदृढ़ होगी जल प्रबंधन व्यवस्था : डॉ. अभिषेक जैन

राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला में प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा, आईओटी आधारित कार्यप्रणाली, जल गुणवत्ता और मानसून तैयारियों पर ज़ोर ऊना, 2 जुलाई. उपमुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में खाना खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ी अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप गुरदासपुर : गुरदासपुर के एक स्कूल में छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने लगवाया पहला कोविड वैक्सीन, दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू

ऊना (11 फरवरी)- कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण आज से जिला ऊना में शुरू हो गया है, जिसके तहत पहला टीका उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने नंदा अस्पताल में लगवाया।...
Translate »
error: Content is protected !!