सत्ती ने जखेड़ा में 35 लाख रुपए की पेयजल योजना का किया भूमि भूजन

by

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत जखेड़ा में 35 लाख रूपये की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का भूमि भूजन किया। तद्पश्चात उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में लगभग 24 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले दो कमरों का भी भूमि भूजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना से जखेड़ा ग्राम पंचायत के लगभग 1000 लोग लाभान्वित होंगे और उन्हें स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि जखेड़ा स्कूल की चारदीवारी बनाने के लिए 16 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। सत्ती ने कहा कि इस स्कूल के साथ लगते प्राथमिक स्कूल में भी 15 लाख रूपये की लागत से चार कमरों का निर्माण कार्य शीघ्र किया जाएगा।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बाहर के राज्यों से आने वाले हिमाचली वाहनों का एंट्री टैक्स माफ किया है, जिससे स्थानीय लोगों को फयदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के समय में ऊना विधानसभा में 30 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया गया है। पीजीआई सैटेलाइट अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है तथा मातृ-शिशु अस्पताल के निर्माण कार्य भी युद्व स्तर पर जारी हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, बीडीसी सदस्य महेंद्र छिब्बर, प्रधान नरेंद्रा कुमारी, उप प्रधान कुलविंद्र, बाल्मिकी कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश के सदस्य विजय कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय सिंह, पूर्व प्रधान डॉ. शशि कमल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, प्रधानाचार्य रावमापा जखेड़ा सुलिंद्र धीमान, लोनिवि एसडीओ अरूण चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शहीद तेलू राम का भीगी आंखों से फौजी सन्मान से किया गया अंतिम संस्कार : लोगों ने शहीद तेलू राम अमर रहे के लगाए नारे

गढ़शंकर : गत दिनों जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में डोगरा नाले में आई बाढ़ की चपेट में आकर नाला पार करते शहीद होने वाले गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव खुरालगड़(खुराली) के 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में एक वाहन के खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत

एएम नाथ चंबा : डलहौजी इलाके में एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

धर्मशाला, 29 नवंबर। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने धर्मशाला में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए उचित प्रबंधों और व्यवस्थाओं को लेकर आज बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आउटसोर्स भर्तियों पर भाजपा नेता एडवोकेट जय सिंह का हमला : आउटसोर्स भर्तियों में स्थानीय युवाओं की हुई अनदेखी

पर्यटन विभाग में करीब 30 आउटसोर्स भर्तियों पर उठाए सवाल, दूसरे जिलों के युवाओं को नौकरी देने का आरोप चंबा के पांचों विधायकों से श्वेत पत्र जारी करने की मांग, कार्रवाई न होने पर...
Translate »
error: Content is protected !!