सनी देओल ने राजनीति से किनारा कर लेने का बना लिया मन : टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में सनी देओल ने 2024 में चुनाव नहीं लड़ने की बात कही

by

गुरदासपुर: देश की सत्ता में हैट्रिक लगाने के साथ पंजाब में अकेले लड़कर जंग जीतने के सपने देख रही भारतीय जनता पार्टी के लिए को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। पार्टी के मौजूदा गुरदासपुर सांसद सनी देओल ने राजनीति से किनारा कर लेने का मन बना लिया है। ऐसे में भाजपा को अब सनी की जगह एक नया चेहरा तलाशना होगा। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में सनी देओल ने 2024 में चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। गौरतलब है कि अभिनेता सनी देओल इस वक्त पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। पार्टी के लिए यह सीट बहुत ही ज्यादा महत्ता रखती है। 1999 से 2004 तक और फिर 2014 से 2017 तक इस सीट पर दिवंगत अभिनेता सांसद रहे हैं। विनोद खन्ना के निधन के बाद जब इस सीट पर 2017 में उपचुनाव हुआ तो कॉन्ग्रेस के बैनर से तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ यहां से जीतकर संसद में पहुंचे। इसके बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने अभिनेता सनी देओल को मैदान में उतारा। वह जिताऊ उम्मीदवार साबित हुए। यह अलग बात है कि संसदीय क्षेत्र पर ध्यान नहीं देने की स्थिति में सनी देओल की पिछले चार बरस से खासी आलोचना हो रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

महिला का पर्स छीनने वाले दो सनेचरो में से एक आरोपी को थाना सदर की पुलिस ने किया काबू

होशियारपुर :  बैंक से ड्यूटी कर घर वापस लौट रही स्कूटी सवार महिला का पर्स छिनने वाले दो सनेचरो में से एक आरोपी को थाना सदर की पुलिस ने काबू करने में कामजाबी हासिल...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ अब पंजाबियों के द्वार तक : राजेश बाघा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन नवांशहर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय जनता पार्टी ज़िला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) की ओर से ज़िला प्रधान राजविंदर लक्की की...
article-image
पंजाब

मेयर की ओर से सिटी सैंटर से बनने वाली सडक़ के कार्य की शुरुआत, 14.05 लाख रुपए की लागत से मुकम्मल होगा कार्य

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर के सभी क्षेत्रों में होगा रिकार्डतोड़ विकास: सुरिंदर कुमार शिंदा होशियारपुर  : नगर निगम के मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने स्थानीय सिटी सैंटर से सडक़...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री से मिले होशियारपुर के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर सहित आप के अन्य पार्षदों : नगर निगम के आगामी उप चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी आम आदमी पार्टी: ब्रम शंकर जिंपा

 चुनाव पर चर्चा के दौरान पार्षदों ने मुख्य मंत्री को तीनों सीटें पार्टी की झोली में डालने का दिलाया भरोसा होशियारपुर, 13 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा के नेतृत्व में आज नगर निगम...
Translate »
error: Content is protected !!