समाज के बेहतरी के लिए कार्य करने पर किया सम्मानित : मैजिस बस इंडिया फाउंडेशन ने बद्दी में कराया कार्यक्रम

by

बी बी एन, 10  मार्च (तारा) : मैजिक बस इंडिया फाऊंडेशन ने मोडलेज कंपनी के सहयोग से समाज के बेहतरी के लिए कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया। आबकारी एंव कराधान विभाग की निरीक्षण निर्मला चंदेल बतौर मुख्य अतिथि उपिस्थित रही। इस मौके पर महिलाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्म भी पेश किया।

बद्दी का महाराणा प्रताप भवन में यह कार्यक्रम हुआ। जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेवानिवृत सीडीपीओ प्रेम ठाकुर, महिला थाना प्रभारी कमलेश कुमारी, स्वास्थ्य विभाग के शशी कुमारी, काऊंसरल अंजना शर्मा, महिला वार्ड पंच, एसएमसी अध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत सीडीपीओ प्रेम ठाकुर ने कहा कि महिला सशक्त थी, सशक्त है और रहेगी। बहु मुल्य संस्कृतिक की वाहक भी महिला ही है। महिला ही सृष्टि की रचियता है। नर व नरायण को जन्म देने वाली महिला ही है। समाज में महिला का उतरदायित्व कठिन व श्रेष्ट है। एक बच्चे को जन्म देना , उसे पालना, उसके स्वास्थ्य, शिक्षा व संस्कार देने में भी महिलाओं की सबसे अधिक भूमिका है।
इस मौके पर म्यूजिकल चैयर में शशि कुमारी, लेमन रेस में किरण बाला, रस्सा कस्सी में अनिता जिंटा की टीम विजेता रही है। मोडलेज कंपनी की सीएसआर अधिकारी प्रियंका व मलिका ने समारोह में आई सभी महिलाओं का स्वागत किया और विजेताओ को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
कैप्शन -मैजिक बस इंडिया कंपनी की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत नए निशुल्क एलपीजी कनेक्शन किए जाएंगे जारी : DC कुल्लू तोरूल एस. रवीश

एएम नाथ।  कुल्लू :  उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MOP&NG), भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला कुल्लू में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के प्रभावी...
हिमाचल प्रदेश

16 को लगेगा उन्नति रोजगार मेला : राजकीय महाविद्यालय, ऊना के परिसर में करियर काउन्सलिंग एंड ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजन किया जा रहा

ऊना, 9 जून – राजकीय महाविद्यालय, ऊना के करियर काउन्सलिंग एंड ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल द्वारा 16 जून को महाविद्यालय ऊना परिसर में रोजगार मेला उन्नति 2023 का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 जुलाई से स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाएं आयोजित करेगा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 17 जुलाई से स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की परीक्षाएं आयोजित करेगा। प्रदेश भर में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है। स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में उत्साह व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस : राज्यपाल ने की शिमला में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता

एएम नाथ । शिमला 15 अप्रैल – प्रदेश में 77वां हिमाचल दिवस आज हर्षाेल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में राज्य स्तरीय हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!