समाज को सशक्त बनाने से पहले बेटी बने सशक्त : स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी नर्सिंग कॉलेज ककीरा में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

by

मासिक धर्म के दौरान रखे साफ सफाई का ध्यान

एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से मिशन शक्ति के तहत सोमवार को स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी अस्पताल नर्सिंग कॉलेज ककीरा के बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टाफ के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक श्री तरुण मल्होत्रा व प्रिंसिपल श्रीमती डा. कांता अजय कुमार ने की। शिविर में मिशन हब, वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन का पूरा स्टाफ सक्रिय रूप से शामिल हुआ। सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

मिशन शक्ति हब के जिला को-ऑर्डिनेटर मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पालना (क्रेच) सुविधा और जिला स्तर पर स्थापित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मिशन शक्ति की योजनाओं की जानकारी दी तथा महिला को सशक्त कैसे बनना है इस पर विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम में मनोहर नाथ ने मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक संवेदनशीलता, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेन्टर, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, मिशन वात्सल्य योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, बेटी है अनमोल योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
चाइल्ड हेल्पलाइन चम्बा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व मुफ्त चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी मधु शर्मा वे उपस्थित प्रतिभागियों को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिग बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। इसके साथ नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई व सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियाँ बताई गई।
जेंडर स्पेशलीस्ट शिवालिका ने प्रतिभागियों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर समझाया, इसके साथ ही अनुशासन व नैतिक शिक्षा से जुडी कुछ बहुमूल्य जानकारिया भी बच्चों से साँझा की। इस मौके पर वृत पर्यवेक्षक किरण बैरी ने मासिक धर्म व घरेलू हिंसा की विस्तृत जानकारी दी।
शिविर में डेमोस्टेटर रंजना देवी, अरुण चौहान के साथ संस्थान के अध्यापक व करीब 260 छात्राओं ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज को जात-पात और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान : पारिवारिक संस्कारों और मर्यादाओं को बचाए रखना अत्यंत आवश्यक : राम प्रकाश

सराहन मंडल का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम जम्मू नाग मंदिर भाला में हुआ सम्पन्न एएम नाथ। चम्बा :  मंडल सराहन का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम जम्मू नाग मंदिर भाला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छह माह बीतने के बाद भी 600 से अधिक शिक्षक बिना वेतन कार्यरत : डा. मामराज

सरकार और चाटुकार संगठनों की चुप्पी चिंताजनक एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को संभाले रखने वाले शिक्षक आज स्वयं आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। सेवा-निवृत्ति न लेने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन द्वारा डॉ. नरेश कुमार भूंबला को यूनाइटेड किंगडम का दिया प्रसंशा पत्र

गढ़शंकर।  नई दिल्ली में  ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवार्ड 2026 के आयोजित समागम में बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन द्वारा गढ़शंकर के गांव कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूंबला को यूनाइटेड किंगडम का प्रसंशा पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों में खिलाड़ियों को खाने में अब मिलेगा पनीर, जूस और मक्खन

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखाने वाले स्कूलों के खिलाड़ियों को अब पनीर, जूस और मक्खन परोसा जाएगा। सरकार की ओर से डाइट मनी बढ़ाने के...
Translate »
error: Content is protected !!