समृद्ध हिमाचल-2045’ पहल के तहत ऑनलाइन प्रश्नावली आम जनता के लिए उपलब्ध

by

उपायुक्त ने प्रदेश के भविष्य निर्माण में ज़िला वासियों से योगदान का किया आग्रह

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के सतत आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता को सशक्त दिशा देने को लेकर 20 वर्षीय दीर्घकालिक रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से ‘समृद्ध हिमाचल-2045’ पहल के अंतर्गत ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली का गत दिनों मुख्य सचिव द्वारा शुभारंभ किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रश्नावली लिंक 26 अगस्त तक खुला रहेगा। इसके माध्यम से प्रदेश के भविष्य को संवारने के लिए लोगों के बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित हैं।
मुकेश रेपसवाल ने साथ में यह भी बताया कि यह पहल सहभागी शासन का महत्वपूर्ण उदाहरण है, जो प्रत्येक व्यक्ति को नीति निर्माण की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से जोड़ती है। प्रश्नावली हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, जिसे सरल चरणों में भरा जा सकता है।
उन्होंने समस्त ज़िला वासियों से आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश के भविष्य निर्माण को लेकर हिमाचल डॉट एनआईसी डॉट इन स्लैश समृद्ध हिमाचल (https://himachal.nic.in/samridhhimachal) लिंक के माध्यम से अपने सुझाव अवश्य अपलोड करें।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को राज्य सरकार की इस पहल से जोड़ने का प्रयास कर रहा है जिससे भविष्य की नीति निर्धारण में समस्त जिला वासियों की भूमिका को सुनिश्चित बनाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में 11 विभागों के साथ स्थापित होगा अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में एक अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के पड्डल ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू : फिजिकल टेस्ट देने के लिए पहले दिन आए 255 अभ्यर्थी

मंडी, 20 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई। दौड़ के प्रथम बैच को उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने झंडी दिखाकर किया रवाना किया। युवा अभ्यर्थियों नेे पूरे दम-खम...
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों व पंचायत सचिवों को जारी किए निर्देश

ऊना 26 फरवरी: जिला में अपराध व अन्य घटनाओं पर रोक लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने समस्त ग्राम पंचायत प्रधान व सचिवों को निर्देश जारी किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 को कमजोर करके “हिमाचल ऑन सेल” के मिशन पर चली है सरकार : जयराम ठाकुर

हमारे पास रैली की परमिशन है, सरकार उसे रोकने की कोशिश न ही करे 3 साल से नौकरियों की जानकारी ही नहीं इकट्ठा कर पा रहे हैं मुख्यमंत्री जॉब ट्रेनी युवाओं के साथ धोखा,...
Translate »
error: Content is protected !!