सरकाघाट में निर्माण श्रमिकों के लिए जागरूकता शिविर : श्रमिकों के हित में 14 कल्याणकारी योजनाएं संचालित : नरदेव सिंह कंवर

by
एएम नाथ।  सरकाघाट, 17 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पवन ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि कामगारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बोर्ड द्वारा कुल 14 जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ध्येय है कि विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसी लक्ष्य को लेकर बोर्ड लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जो श्रमिक मनरेगा या भवन निर्माण से जुड़े कार्यों में कम से कम 90 दिन पूरा कर लेता है, वह बोर्ड में पंजीकरण कराने का पात्र बन जाता है और इसके बाद उसे विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा विवाह सहायता, बेटियों के नाम एफडी, पढ़ाई से जुड़ी आर्थिक मदद, उच्च शिक्षा व छात्रावास शुल्क सहायता, बीमारी में सहयोग, मृत्यु एवं दुर्घटना पर सहायता राशि, वृद्धावस्था पेंशन तथा दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही विधवा, एकल एवं दिव्यांग महिलाओं को आवास निर्माण के लिए सरकार द्वारा तीन लाख रुपये की सहायता देने का प्रावधान किया गया है।
इस मौके पर पवन ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत अनाथ और बेसहारा बच्चों की जिम्मेदारी सरकार ने स्वयं ली है और उनके रहने, पढ़ाई तथा अन्य जरूरतों का पूरा खर्च वहन किया जा रहा है। साथ ही कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए कई योजनाएं सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं। उन्होंने कामगारों से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
कार्यक्रम के दौरान पवन ठाकुर ने उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान के तहत हर वर्ग को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और इसमें जनभागीदारी बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष कश्मीर सिंह, उपाध्यक्ष बृज लाल, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, श्रम कल्याण अधिकारी जिला मंडी अनिल ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

रेडक्रास सोसाइटी ने पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर के लिए भेजे चिकित्सा उपकरण

धर्मशाला, 17 जुलाई। जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने मिनी सचिवालय में पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर अस्पताल के लिए चिकित्सा उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त डा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगे यूनिट टेस्ट

टेस्ट में कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू की जाएगी विशेष रेमेडियल कक्षाएं : उपायुक्त चंबा एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ससुर ने बड़ी बहू से कर ली कोर्ट मैरिज : बेटा शहर में करता था नौकरी – ऐसे बना ससुर बहू के बीच रिश्ता….

फिरोजाबाद :  रिश्तों की डोर बेहद नाजुक होती है। इसे लंबी उम्र तक खुशहाल बनाए रखने के लिए प्यार और एक-दूसरे के प्रति विश्वास का होना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार पति-पत्नी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी देकर सत्ता में आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली के झटके : जयराम ठाकुर

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में “घर-घर” खेल रही आईएएस अधिकारियों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों की लड़ाई खुलकर सामने आई एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!