सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक-वार सरपंचों के आरक्षण की पुरानी प्रथा को कर दिया बहाल

by

पंचायत इलेक्शन से पहले मान सरकार ने चुपचाप बड़ा दांव चल दिया है. इसने विरोधी पार्टियों को जरा भी खतरा महसूस नहीं होने दिया। आम आदमी पार्टी सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक-वार सरपंचों के आरक्षण की पुरानी प्रथा को बहाल कर दिया है।

पंजाब विधानसभा में इस बिल को मंजूरी मिल चुकी है और विपक्ष उपरोक्त बात को समझने में असफल रहा है। सीएम मान ने बुधवार को सदन में पेश होते हुए कहा कि यह विधेयक पंचायती राज चुनाव नियमों में संशोधन से संबंधित है, जिसके तहत उम्मीदवार पार्टी चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ सकेंगे  पंजाब विधानसभा ने ‘पंजाब पंचायती राज अधिनियम 1994’ की धारा 12 (4) में संशोधन किया है। इस नए संशोधन के बाद अब सरपंचों के आरक्षण के लिए ब्लॉक को इकाई माना जाएगा, जबकि पहले जिले को इकाई मानकर सरपंचों का आरक्षण किया जाता था. संशोधन के बाद आरक्षण पैटर्न में बदलाव के कारण अब आरक्षण के लिए नए सिरे से रोस्टर तैयार किया जाएगा।

पंजाब विधानसभा से पारित उक्त बिल अब मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का रास्ता साफ हो जाएगा और हर शहर के उपायुक्त आरक्षण प्रक्रिया को अंजाम देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सांसद मनीष तिवारी द्वारा विकास कार्यों की शुरुआत का दौर जारी अलग-अलग गांवों में करीब 6.78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों हेतु फंड मुहैया करवाए गए

माहिलपुर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत का दौर जारी है, जिनकी ओर से ब्लॉक माहिलपुर के गांव बघौरा...
article-image
पंजाब

दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की कण्व ग्रीन फाउंडेशन के सरंक्षक राम पाल भारद्धाज ने समस्त देशवासियों को दी बधाई

माहिलपुर , 11 नवंबर : कण्व ग्रीन फाउंडेशन के सरंक्षक राम पाल भारद्धाज ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

आप और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चंडीगढ़ मेयर चुनाव

चंडीगढ़ : मेयर चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा पार्षद गुरुचरण सिंह काला ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (आप) शामिल हो गए। वहीं, बीजेपी को टक्कर देने के लिए...
article-image
पंजाब

खालेस कालेज की पंजाब स्टाईल कबडी टीम पंजाब युनीवर्सिटी चैंपीयन बनी

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की पंजाब स्टाईल कबडी टीम ने अंतर कालजे मुकावलों में फाईनल मुकावला जीत कर पंजाब युनीवर्सिटी चैपीयन बनने के बाद कालेज लौटने पर कबडी टीम का शानदार...
Translate »
error: Content is protected !!