सरकारी स्कूल कितना के बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

by

गढ़शंकर : 21 जुलाई : शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना तथा प्राइमरी स्कूल कितना के बच्चों का स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया। शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों पर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर संदीप सिंह, सहायक मेडिकल अधिकारी डॉ नवदीप कौर, स्टाफ नर्स बलविंदर कौर व नवजीत कौर की टीम ने स्कूल पहुंचकर सभी छात्रों के स्वास्थ्य कीवजांच की और भिन्न-भिन्न बीमारियों के लक्ष्ण वाले विद्यार्थियों के निशुल्क उपचार के लिए कार्ड बनाए गए। इस मौके डॉक्टर साहिबान ने बच्चों को तंदुरुस्त रहने के लिए कुछ नुक्ते बताते बरसात के दिनों में साफ सफाई रखने तथा खाने की और विशेष ध्यान देने की हिदायतें की। इस मौके स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार ने स्कूल पहुंचने पर डॉक्टरी टीम का स्वागत तथा सभी बच्चों का अच्छे तरीके से चेकअप करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ संदीप सिंह, डा नवदीप कौर, बलविंदर कौर, नवजीत कौर, स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार, अध्यापक गण रिचा रानी, सुंदर मनियम तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
फोटो :
विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचते हुए डॉ संदीप सिंह, डॉ नवदीप कौर व टीम।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Flag Hoisted with dignity on ‘

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 16 :; D.A.V. College of Education, Hoshiarpur celebrated 80th ‘Independence Day’ with great enthusiasm patriotic fervour and a deep sense of national pride. On this great occasion, Worthy Chief Guest Advocate Sh....
article-image
पंजाब , समाचार

27 अगस्त तक रिमांड : पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को विजिलेंस के रिमांड पर भेज

लुधियाना : ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को विजिलेंस ने मंगलवार को 4 बजे के करीब कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आशू को 27 अगस्त...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टैगोर थिएटर में सजी गीत संगीत की महफिल में घंटों झूमते रहे दर्शक

सेलिब्रेट मेलोडीज विद नीना के सौजन्य से मिनी टैगोर थिएटर में हुआ बिग म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन ट्राइसिटी के करीब 60 गायक गायिकाओं ने सदाबहार नगमे पेश कर, बिखेरा अपनी आवाज का जादू इस...
article-image
पंजाब

सरकार आपके द्वार : -जन शिकायत निवारण कैंप के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने लोगों की शिकायतें सुनीं, उपमंडल गढ़शंकर के गांव पोसी में 10 गांवों की शिकायतों का निपटारा किया गया

गढ़शंकर, 30 अक्टूबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर लोगों को उनके घरों के नजदीक विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू किए गए ‘सरकार आपके घर’ अभियान के...
Translate »
error: Content is protected !!