सर्च व कोर्डन ऑपरेशन : 4 जगहों से कुल 24 किलो डोडे , 260 नशीले टीके, 1 जाली नंबर मोटरसाइकिल बरामद

by

नवांशहर। जिला पुलिस की ओर से मंगलवार को 12 विभिन्न टीमें बनाकर पूरे जिले में स्पैशल कोर्डन व सर्च आपरेशन चलाकर नशा तस्करों की बस्तियों की जांच की गई तथा लोगों में विश्वास बनाने के लिए उन्हें मुख्याधारा से जुड़ने के लिए भी कहा गया। इस अभियान का आईजी कौस्तुभ शर्मा, एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने भी जायजा लिया। जानकारी देते हुए एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि ऑपरेशन के तहत बलाचौर थाना सिटी के वार्ड-13 के जसवीर कुमार से 80 नशीली गोलियां व जाली नंबर प्लेट लगा मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इसी तरह थाना सिटी नवांशहर में कलरां मोहल्ला की किरनदीप कौर के पास से 2 किलो 700 ग्राम, गांव सलोह के जसवीर बाली के पास से 21 किलो 500 ग्राम तथा उस्मानपुर के गुरप्रीत सिंह के पास से 180 नशीली टीके बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। नशा मुक्त पंजाब मुहिम के तहत पुलिस ने की बंगा के गांवों में छापेमारी :बंगा के नजदीक पड़ते गांवों में गैंगस्टरों व नशा तस्कर के घरों पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। बंगा के डीएसपी सरवन सिंह वाल ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड में जिन जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज हैं वह मुकदमे नशा तस्कर के हों या गैंगस्टरों के, उन सभी आरोपियों के घरों पर छापामारी की गई है। कार्रवाई के दौरान गांव हीओं, लक्खपुर, लंगेरी में पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12 से लेकर 3 बजे तक घरों में दबिश दी। इन घरों में कई दोपहिया वाहन मिलने पर उन सभी वाहनों की रजिस्ट्रेशन वाहन एप द्वारा पुख्ता जानकारी मिलने पर ही उन्हें छोड़ा गया। गांवों के कई ऐसे घर दिखे, जिन्हें तस्कर पहले से ही ताला लगाकर भाग गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

देह व्यापार के आरोप में होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी सहित 9 आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने 9 लोगों को किया काबू

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के किशनगढ़ स्थित निजी  होटल पर देर रात पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां से होटल के मैनेजर और उसके कर्मचारी को देह व्यापार के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर और सिख नेशनल कॉलेज बंगा का फाइनल में प्रवेश : 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन

गढ़शंकर, 10 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा खालसा कॉलेज गढ़शंकर के फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन...
article-image
पंजाब

गांव डघाम में सिख इतिहास की जानकारी से संबंधित करवाए मुकाबले

गढ़शंकर, 1 जनवरी : गढ़शंकर के गांव डघाम में साहिबजादों के शहीदी समागम को समर्पित तथा सिख इतिहास की जानकारी से संबंधित मुकाबले करवाए गए। इसमें बच्चों के गुरुओं, साहिबजादों तथा बंदा सिंह बहादुर...
article-image
पंजाब

युद्ध नशों के विरुद्धः नशा मुक्ति यात्राओं में जनप्रतिनिधियों ने नशे के ख़िलाफ़ दिया निर्णायक संदेश

होशियारपुर, 20 मई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत सोमवार को होशियारपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नशा मुक्ति...
Translate »
error: Content is protected !!