सहारा और पर्ल कंपनियों के खिलाफ विकास मंच ने गृह मंत्री को भेजा मांगपत्र

by
गढ़शंकर :  सहारा और पर्ल कंपनियों के खिलाफ विकास मंच गढ़शंकर की ओर से बलविंदर कुमार और धर्मजीत सिंह राजा के नेतृत्व में पूर्व सांसद श्री अविनाश राय खन्ना के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मांगपत्र भेजा गया।
इस अवसर पर कुलविंदर संघा ने कहा कि सहारा और पर्ल कंपनियों तथा उनके एजेंटों द्वारा गरीब लोगों की अरबों रुपये की राशि कथित तौर पर हड़प ली गई है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2023 के बाद की किस्तों की राशि भी कई एजेंटों के पास है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तथा केंद्र सरकार के अधीन आने वाली संस्था सेबी के माध्यम से लोगों की जमा राशि ब्याज सहित वापस दिलाई जाए।
इस मौके पर हेमराज, जसविंदर सिंह तनेजा, बलविंदर कुमार, धर्मजीत सिंह राजा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मास्टर मनदीप कुमार को सेवा निवृत्ति पर किया सम्मानित

गढ़शंकर, 28 अक्तूबर: मनदीप कुमार पुत्र स्वर्ण सिंह बतौर सामाजिक शिक्षा अध्यापक सरकारी मिडल स्कूल हाजीपुर में तैनात थे। वह लंबी तथा बेदाग नौकरी पश्चात सेवा निवृत हुए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर एक संक्षिप्त...
article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर चुनाव : 2 नामांकन पत्र हुए रद्द -नामांकन पत्रों की जांच उपरांत 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए

होशियारपुर, 26 जून: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-सह-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के आम चुनाव-2026 के लिए 286 नामांकन प्राप्त हुए थे। इन नामांकन पत्रों की जांच...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान ने अनिल कुमार सेठी का आप में किया स्वागत :पंजाब की जनता को लेकर दिया ये बयान

चंडीगढ़ ;  आम आदमी पार्टी (आप) की जन-हितैषी नीतियों और प्रशासन से प्रभावित होकर, फाजिल्का से वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार सेठी मंगलवार को आप में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...
Translate »
error: Content is protected !!