सांसद मनीष तिवारी द्वारा लिखे पत्र पर मुख्यमंत्री ने लिया सख्त नोटिस, डिवेल्परों द्वारा वायदे के अनुसार लोगों को सुविधाएं ना देने की बैठाई जांच

by

मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा मोहाली, खरड़, कुराली और न्यू चंडीगढ़ में डिवेल्परों द्वारा वायदे के अनुसार लोगों को सुविधाएं ना देने का मुद्दा उठाने और इस संबंध में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखने के बाद मामले पर सख्त नोटिस लेते हुए, सीएम ने इसकी जांच हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को सौंप दी है।
सांसद द्वारा लिखे गए पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा है कि रियल एस्टेट डिवेल्परों द्वारा मोहाली, खरड़, कुराली और न्यू चंडीगढ़ में प्लाटों और फ्लैटों की बिक्री के दौरान लोगों से किए वायदे ना पूरे करके उनकी जिंदगी भर की मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला बहुत गंभीर है, जिसकी जांच उन्होंने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के प्रिंसिपल सचिव को सौंपी है और 2 सप्ताह के अंदर एक रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है।
गौरतलब है कि सांसद तिवारी के साथ स्थानीय लोगों द्वारा मुलाकात के दौरान उन्हें पेश आ रही समस्याओं के बारे में बताया गया था और जहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोर्चे ने बैठक कर किया संघर्ष का फैसला : बेअदबी व गोलीकांड मामले में कार्रवाई के लिए सरकार द्वारा लिया डेढ माह का समय समाप्त

फरीदकोट। वर्ष 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं पीड़ित परिवारों व पंथक संगठनों ने ठोस कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि राज्य सरकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 क्विंटल चूरापोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार : समराला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से पंजाब तक नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा

समराला :   पुलिस और सीआईए स्टाफ खन्ना ने एक संयुक्त अभियान में हिमाचल प्रदेश से पंजाब तक नशीली दवाओं की सप्लाई चेन को तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। माछीवाड़ा-समराला रोड पर गांव...
article-image
पंजाब

तरनतारन सीट पर उपचुनाव को लेकर SAD का उम्मीदवार : सुखबीर सिंह बादल ने किसे दिया मौका

तरनतारन : पंजाब की तरन तारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी दलों की तैयारियां जोर शोर से जारी है. इस बीच शिरोमणि अकाली दल  के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने तरन तारन...
article-image
पंजाब

भाजपा के सिर्फ 2 विधायक, एक ही स्कूटर पर बैठकर जा सकते हैं विधानसभा – मुख्यमंत्री मान ने कसा तंज

पणजी  :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने शुक्रवार को आयोजित जनसभा में विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। इसलिए पंजाब में बीजेपी के सिर्फ दो...
Translate »
error: Content is protected !!