सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 56 में बिछाई पानी की पाइपों और वाटर मीटर चैंबरों का उदघाटन

by

चंडीगढ़, 4 अप्रैल: चंडीगढ़ के समग्र विकास के प्रति अपनी सोच को आगे बढ़ाते हुए, स्थानीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सेक्टर 56 में 320 स्मॉल फ्लैट्स में बिछाई गई पानी की पाइपलाइन और वॉटर मीटर चैंबरों का उद्घाटन किया। इस कार्य के लिए सांसद द्वारा अपने एमपी कोटे से 13 लाख 63 हजार रुपये की ग्रांट जारी की गई थी। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के पार्षद मनव्वर और चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि शहर के लोगों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से वे अपने विवेकाधीन कोटे से लगातार विभिन्न विकास कार्यों के लिए फंड जारी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से इलाके के लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।

इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष लक्की और पार्षद मनव्वर ने इलाके के विकास के लिए फंड जारी करने पर सांसद तिवारी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास की राजनीति में विश्वास करती है और यह परियोजना उसी का उदाहरण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीडब्ल्यूडी विभाग का अजब कारनामा : मूसलाधार बारिश मे बना दी सड़क

माहिलपुर के गांव नंगल ख़िलाड़िया व शेरपुर में बन रही सड़क का मामला माहिलपुर: यहां सड़क बनाते समय पीडब्ल्यूडी विभाग कई बातों का ध्यान रखा जाता है और अक्सर सड़क टूटने का मुख्य कारण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तेलंगाना में ‘ऑपरेशन लोटस ! कांग्रेस में बड़ी बगावत, 10 विधायकों ने की सीक्रेट मीटिंग

तेलंगाना : इस वक्त की बड़ी खबर दक्षिण भारत की राजनीति से निकलकर सामने आ रही है। दिल्ली चुनाव के बीच तेलंगाना कांग्रेस में बड़ा खेला हो गया है। कांग्रेस के 10 विधायकों ने...
article-image
पंजाब

80 रुपए की जगह 1500 रुपए वसूलने का आरोप : पटवारी हरबंस लाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार

नूरमहल : पटवार हल्का नूरमहल के पटवारी हरबंस लाल को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पटवारी हरबंस लाल पर जमीन के नक्शे (अक्स छजरा) की निर्धारित फीस 80...
Translate »
error: Content is protected !!