सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर में : राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया लेने के लिए बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे

by

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी राजस्थान के उदयपुर में होने निश्चित हुई है। यह शादी 24 सितंबर को होगी और इसके पूरे के पूरे फंक्शन उदयपुर के लीला पैलेस में रखे गए हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की रॉयल शादी का वेडिंग कार्ड भी आ चुका है। बताया जा रहा है कि 24 सितंबर से उनकी शादी की रस्में शुरू हो जाएगी और यह सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी।

जानकारी के मुताबिक सुबह 10:00 बजे से चूड़ा सेरेमनी की शुरुआत होगी। इसके बाद लीला पैलेस में ही मेहमानों के लिए लंच की दमदार व्यवस्था की गई है। 24 सितंबर को ही शाम के समय संगीत सेरेमनी रखी गई है और इसकी थीम 90s बेस्ड होगी। 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया लेने के लिए बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे। इसके बाद 3:30 बजे जयमाला के रस में रखी गई है 4:00 बजे के आसपास या होने वाला जोड़ा परिवार की मौजूदगी में अग्नि के साथ फेरे लगा शादी होने के बाद 6:30 बजे विदाई कर दी जाएगी और फिर 8:30 बजे के आसपास रिसेप्शन रखा गया है बताया जा रहा है कि लीला पैलेस में मेहमानों के लिए गला डिनर की व्यवस्था की जाएगी।

बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इंगेजमेंट सेरेमनी 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम, कांग्रेस लीडर कपिल सिब्बल और नेता आदित्य ठाकरे समिति कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। यहां तक की बहन की इंगेजमेंट के लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी भारत आई थी।

लंदन में हुई है दोनों की पढ़ाई : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने लंदन से पढ़ाई की है। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की तो वहीं राघव ने लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की. इन दोनों की जान-पहचान इस दौरान वहां पर हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को भाखड़ा नांगल बांध के परिचालन मे हस्तक्षेप से पंजाब & हरियाणा हाईकोर्ट ने रोका : हरियाणा को पानी छोड़ने का आदेश दिया

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को भाखड़ा नांगल बांध के कामकाज में हस्तक्षेप करने से बचने का निर्देश दिया है, जो भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी)...
article-image
पंजाब

District Legal Services Authority to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.4 : Neeraj Goyal, Secretary-cum-CJM of District Legal Services Authority, Hoshiarpur, announced today that under the direction of Punjab State Legal Services Authority, SAS Nagar (Mohali), and guidance of the District and Sessions...
article-image
पंजाब

आप सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं : निमिशा मेहता

गढ़शंकर: 23 सितम्बर जालंधर शहर में डीसीपी पंजाब पुलिस नरेश डोगरा से मारपीट, गाली गलौज तथा आधी रात को सिविल अस्पताल में जाकर एक महिला अधिकारी के साथ गलत व्यवहार करने के मामले की...
पंजाब

बाला जी की भव्य चौंकी 7 नंबबर को : इंटरनेशनल गायक गौतम जालंधरी और अजय माही बाला जी का गुणगान करेंगे

होशियारपुर, 6 नवंबर : श्री राम के दुलारे हनुमान दल हरि नगर वालों की बैठक प्रधान मुनीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुनीश शर्मा ने बताया की श्री हनुमान...
Translate »
error: Content is protected !!