साइबर फ्रॉड से बचाव व वित्तीय लेनदेन बारे स्कूली बच्चों को किया जागरूक

by
ऊना, 13 अक्तूबर – साइबर फ्रॉड से बचाव और वित्तीय लेनदेन की जानकारी स्कूली बच्चों और लोगों को मिले इसको लेकर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा रावमापा बढे़ड़ा में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और शिक्षकों को डिजिटल लेन देन और साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई।
रिजर्व बैंक के एलडीओ भरतराज आनंद ने विस्तार से वित्तीय जागरुकता की जानकारी दी।
एलडीएम गुरचरण भट्टी ने उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपाय बताये। उन्होंने साइबर फ्रॉड की बढ़ रही घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि लोगों को वित्तीय लेन देन को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर बढे़ड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कौंडल, बढे़ड़ा शाखा के प्रबन्धक संदीप कुमार, वित्तीय सलाहकार धर्मपाल धीमान और शिक्षक सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी नेता को मोदी सरकार देने जा रही अहम जिम्मेदारी : कांग्रेस ने दिलाई थी ‘लक्ष्मण रेखा’ की याद

केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर पार्टी लाइन के खिलाफ दिए गए बयानों के चलते कांग्रेस में निशाने पर हैं। इस बीच, केंद्र की मोदी सरकार थरूर को अहम जिम्मेदारी देने जा रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मन की बात , प्रधानमंत्री का ऐलान : शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट

चंडीगढ़ : 25 सितम्बर : पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात में देशवासियों को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया गया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर होगा।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जीरकपुर में नकली दवाइयों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब :एक फैक्ट्री सील, दूसरी जांच के घेरे में

सम्पन गोडाउन एरिया के ट्रोल और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त कार्रवाई एएम नाथ। चंडीगढ़ : जीरकपुर के पभात स्थित गोडाउन एरिया में पुलिस, ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के भट्टाकुफर में एक पांच मंजिला भवन जमींदोज

एएम नाथ। शिमला : राजधानी शिमला में बीती रात से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज सुबह शिमला के भट्टाकुफर स्थित माठू कॉलोनी में एक...
Translate »
error: Content is protected !!