सावधानी बरतें और आपात स्थिति में तत्काल 1077 पर करें कॉल : उपायुक्त चंबा ने जिला वासियों से की अपील कहा नदी नालों से रहें दूर

by

चंबा, 9 जुलाई: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने लगातार जारी भारी बारिश के दृष्टिगत जिला वासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा चंबा जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। उन्होंने सभी नागरिकों व पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने का आग्रह किया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा पर न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं ।
उपायुक्त ने समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके ।
उपायुक्त ने जिला वासियों से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री नम्बर 1077 अथवा दूरभाष नम्बर 01899-226950, 98166-98166, 97360-06786, 70185-80452 पर सूचित करें ।आपदा प्रबन्धन केन्द्र चौबीसों घंटे क्रियाशील है।
उपायुक्त ने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागाधिकारियों द्वारा जिला में भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हुए मार्गों को तत्काल प्रभाव से बहाल करने के साथ-साथ बिजली व पेयजल की व्यवस्था को सुचारू रखना सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
000

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 शूटर अरेस्ट, 3 बड़े हत्याकांड में थे शामिल, सोशल मीडिया पर भी ली थी जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई, आरजू और हैरी बॉक्सर गैंग के पांच कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो शूटर 1 दिसंबर को चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत पेरी की हत्या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज-800, मैक डॉवेल्स-700, बकार्डी ब्लैक रम की कीमत 1200 रुपये प्रति बोतल : बीयर किंगफिशर अल्ट्रा और किंगफिशर मैक्स की बोतल 300 रुपये

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में अब शराब के साथ-साथ बीयर के दामों में तेजी से बढ़ोतरी की गई है। राज्य में नई रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसमें ब्लैक डॉग-2800,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित मानदेय से परेशान होमगार्ड जवान, सरकार से भुगतान की मांग

विधानसभा सुरक्षा व चुनाव ड्यूटी का भत्ता अटका, होमगार्ड संघ ने उठाई आवाज एरियर और भत्तों के भुगतान में देरी पर होमगार्ड जवानों में रोष योगेश चौहान। अर्की :  हिमाचल प्रदेश के होमगार्ड जवानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया महिला दिवस : महिलाएं समाज की बेड़ियों को तोड़कर देश की प्रगति में व पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास के पथ पर अग्रसर

ऊना : स्वास्थ्य विभाग द्वारा कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान (सेडी) ऊना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सीएमओ डॉ मंजू बहल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू...
Translate »
error: Content is protected !!