साहिबजादा अजित सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल की दसवीं कक्षा के नतीजा रहा शानदार

by
गढ़शंकर, 14 मई  : सीबीएसई द्वारा दसवीं कक्षा की परीक्षा के घोषित परिणामों में साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल महिलपुर का नतीजा शत प्रतिशत रहा। इस कि जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल मैडम राजविंदर कौर ने बताया कि 15 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर किए।
                       उन्होंने बताया कि दसवीं की परीक्षा में हिस्सा लेने वाले 57 में से 40 छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया, इसमें से किरणदीप कौर ने 90 प्रतिशत, धनवत कौर ने 89.6 प्रतिशत, करमनप्रीत कौर ने 89.5 प्रतिशत, महक राणा व सिमरन कौर ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रिंसिपल राजविंदर कौर ने शानदार नतीज़े लाने पर स्कूल स्टाफ, छात्रों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शरणजीत कौर बैंस, चरनजीत कौर, गुरजीत कौर, हरजिंदर कौर, हरपिंदर कौर, सोफिया, राजविंदर कौर, सिमरन कौर, कुलवीर कौर, सुनीता मैडम, संतोष बैंस, गुरजीत कौर, स्नेह लता, गुरविंदर कौर, कमल कुमार व दलजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत : 2 अक्टूबर तक चलने वाले पखवाड़े में जिले में करवाई जाएंगी अलग-अलग गतिविधियां– DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 15 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत करते हुए बताया कि यह अभियान पूरे जिले में 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत...
article-image
पंजाब , समाचार

माहिलपुर में कई परिवार आप में शामिल , पंजाब सरकार हर वर्ग का रख रही है पूरा ख्याल : जय सिंह रौड़ी

माहिलपुर : आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने नगर पंचायत माहिलपुर के वार्ड नंबर 1 से कई परिवारों को आम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाल किले के पास धमाके की कड़ी सुलझी, श्रीनगर के डॉक्टरों और कट्टरपंथियों का खतरनाक प्लान आया सामने

नई दिल्ली :  जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में एक ऐसे आतंकी मॉड्यूल का पता चला है जिसे ‘सफेदपोश’ (व्हाइट-कॉलर) लोग चला रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि कुछ डॉक्टरों कट्टरपंथी उपदेशकों ने मिलकर ‘अंसार...
Translate »
error: Content is protected !!