सिर्फ पेंट व नेम प्लेट पर खर्चे 20 लाख रुपये : आम आदमी क्लीनिक : आरटीआई में हुआ खुलासा

by

चंडीगढ़ :25 जुलाई:
पंजाब सरकार द्वारा दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में शुरु किए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक विवादों में घिर रहे हैं। आरटीआई के तहत इसमें हैरानीजनक खुलासे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक आरटीआई वर्कर माणिक गोयल द्वारा मान सरकार द्वारा बनाए जा रहे आम आदमी क्लीनिक संबंधी जानकारी मांगी गई।
जानकारी मिलने पर इस संबंधी हैरानीजनक तथ्य सामने आए। इससे स्पष्ट हुआ है कि पहले से तैयार इमारत को आम आदमी क्लीनिक में तबदील करने पर 20 लाख रुपये खर्चे गए हैं। गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल सरकार के समय तैयार किए गए सेवा केंद्रों को पंजाब सरकार आम आदमी क्लीनिक में तबदील करने जा रही है। मान सरकार द्वारा पहले से तैयार इमारत पर 20 लाख रुपये खर्च करके क्लीनिक तैयार करने के लिए कई सवाल खड़े होते हैं।
माणिक गोयल का कहना है कि पहले से निर्मित सेवा केंद्रों पर रंग रोगन करके उन्हें मोहल्ला क्लीनिक बनाने पर मोटी रकम लुटाई जा रही है। सिर्फ रंग रोगन का एक सेवा केंद्र पर लगभग 20 लाख रुपये खर्चे जा रहे हैं। दूसरी तरफ अस्पतालों तथा डिस्पेंसरियों में खांसी व जुकाम तक की दवाई खत्म हो रखी है।
इस संबंधी शिरोमणि अकाली दल के जत्थेदार जगदेव सिंह ने कहा कि मान सरकार पहले से इमारतों पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। मोगा में सेवा केंद्र को मोहल्ला क्लीनिक में तबदील करने पर 18 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
इसी तरह आम आदमी पार्टी पंजाब को बुरी तरह लूट रही है। आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाबियों के पैसे पर बाहरी सूबों में इश्तिहारबाजी कर रही है।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भगवंत मान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि स्कीमों तथा इमारतों पर नेम प्लेटें बदल कर लोगों को धोखा देना बंद किया जाए। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्षा राजा वडिंग ने भी प्रदेश सरकार के मोहल्ला क्लीनिक पर टिप्पणी की है।
उन्होंने कहा कि सारा विश्व आम आदमी पार्टी की मोहल्ला क्लीनिक स्कीम की नकल करना चाहता होगा क्योंकि इस पर लागत सिर्फ पेंट व दो पेंटर तथा पहले से तैयार इमारत। उन्होंने कहा कि आप सरकार सिर्फ इश्तिहारबाजी तक सीमित है। वर्णनीय है कि भगवंत मान सरकार ने दावा किया है कि पंजाब के 117 हलकों में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। इस क्रम के तहत 15 अगस्त को 75 मोहल्ला क्लीनिक लोगों के हवाले किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा में दाखिला प्रक्रिया शुरू — पहली काउंसलिंग 23 जून 2025 से

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया आरंभ कर दी है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश महाजन ने प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीव...
article-image
पंजाब

आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा धनवंतरी महाराज का प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया 

गढ़शंकर, 15 दिसम्बर: आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा धनवंतरी महाराज का प्रकाश पर्व उत्साह से मनाया गया। इस मौके रक्तदान कैंप भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अगवाई वैद्य जोगिंदर सिंह संरक्षक ने...
article-image
पंजाब

एएसपी तुषार गुप्ता की अध्यक्षता में अनाज मंडी गढ़शंकर में बांटे फेस मास्क

गढ़शंकर – कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए यहां प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव यत्न किए जा रहे हैं। वहीं इस महामारी पर काबू पाने के लिए समाजसेवी लोगों द्वारा भी अपना बहुमूल्य...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा महाविद्यालयों में बढ़ाई जा रही पीजी सीटें…स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में...
Translate »
error: Content is protected !!