सिविल अस्पताल में शीघ्र तैनात होगा बाल रोग विशेषज्ञ : पालमपुर अस्पताल प्रदेश के बेहतर संस्थानों में : आशीष बुटेल*

by

पालमपुर, 5 दिसंबर : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर सिविल अस्पताल प्रदेश के बेहतर स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार है। जहाँ पालमपुर, सुलाह, जयसिंहपुर, बैजनाथ, जोगिंदरनगर, धर्मपुर और साथ लगते विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
सीपीएस ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों, पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ के लगभग सभी पद भरे गए हैं। अस्पताल में आंख, कान, नाक, गला, महिला रोग, हड्डी, रेडियोलॉजिस्ट, मेडिसिन, त्वचा, शल्य चिकित्सा इत्यादि विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बाल रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण के कारण रिक्त पद पर भी शीघ्र ही बाल रोग विशेषज्ञ तैनात कर दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में पालमपुर सिविल अस्पताल को केवल रेफ़रल अस्पताल बना कर रखा गया था। उन्होंने कहा कि लगभग 6 विधान सभा क्षेत्रों के लोग उच्च स्वस्थ्य जांच एवम परामर्श के लिए पालमपुर अस्पताल पहुंचते थे, जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता था।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार बनने के उपरांत अस्पताल की सुध ली गयी और पालमपुर सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात कर उच्च स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सुविधा आरम्भ की गई हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में केवल बहुत गंभीर मरीज को ही रेफर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अब आंखों के आपरेशन, दूरबीन से विभिन्न बीमारियों के आपरेशन के साथ अन्य आपरेशन हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा की संस्थान में एक माह में लगभग 160 प्रसव और सिजेरियन प्रसव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सक एवं अन्य सुविधाएं होने के चलते एक दिन में लगभग 800 मरीज उपचार तथा विशेषज्ञ परामर्श के लिये यहाँ पहुंच रहे हैं।
सीपीएस ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रा साउंड सुविधा को सुचारू रखने के लिये रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त किया गया है। खून जांच के लिये आधुनिक ब्लड एनालाइजर और सेल काउंट मशीने लगाई गई हैं। अस्पताल में आपरेशन होते रहे, इसके लिये 2 एनेस्थीसिया डॉक्टर और 3 सर्जन डॉक्टर नियुक्त किये गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में शीघ्र ही एक्सरे तथा डेंटल एक्सरे की आधुनिक मशीनें भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल ने नए ओपीडी ब्लॉक में प्राइवेट वार्ड, महिला रोग वार्ड की सुविधा आरम्भ कर दी गई है और इस भवन के लिये जनरेटर लगाने के साथ लिफ्ट और लेबर रूम का कार्य जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब बेटियों की शादी के लिए 3 लाख 41 हज़ार के चेक विधायक मलेंद्र राजन ने बाँटे

इंदौरा/तलवाड़ा(राकेश शर्मा )  : 16 दिसम्बर: विधायक मलेंद्र राजन ने आज शनिवार को वन विश्राम इंदौरा में 11 गरीब बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत 3 लाख 41हज़ार रुपए की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 30 को

हमीरपुर 27 दिसंबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली जा रहे हैं तो वहां जरूर जाए इन 6 जगहों पर : ट्रिप का मजा होगा दोगुना

एएम नाथ । कसौली : हिमाचल प्रदेश में बसा छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन कसौली, अब सिर्फ सीनिक व्यू और शांत मौसम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास ट्रैवल एक्सपीरियंस के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणात्मक व रचनात्मक समाचारों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण : DC राघव शर्मा

ऊना, 16 नवम्बर . सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में किसी भी कार्य को करने के लिए निरंतर नई.नई तकनीकों का विकास व इस्तेमाल हो रहा है जिससे कम श्रम शक्ति से अधिक उत्पादकता के...
Translate »
error: Content is protected !!