सीएम का मानवीय चेहरा: ढाबे पर नींबू पानी पीने रुके मुख्यमंत्री

by

एएम नाथ। धर्मशाला :  राजनीति की आपाधापी, सुरक्षा का कड़ा पहरा और वीआईपी कल्चर के बीच जब कोई बड़ा राजनेता आम आदमी के बीच सहज रूप से खड़ा हो जाता है, तो वह पल जनता के दिलों को छू लेता है। ऐसा ही एक आत्मीय नजारा सोमवार को देखने को मिला, जब धर्मशाला से नगरोटा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे तो नगरोटा के नजदीक ही हाइवे के किनारे मुख्यमंत्री (सीएम) ने अपना काफिला एक छोटे से साधारण ढाबे पर रुककर न सिर्फ नींबू पानी का आनंद लिया, बल्कि सीधा संवाद भी किया। मुख्यमंत्री को अचानक अपने सामने देख ढाबा संचालक और वहां मौजूद चंद ग्राहक हैरान रह गए।

एक गिलास नींबू पानी बनाना भाई…
मुख्यमंत्री ने बेहद सादगी से ढाबा संचालक से पूछा, भाई, एक गिलास बढ़िया नींबू पानी मिलेगा? गर्मी बहुत है। ढाबा मालिक ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए अपने हाथ से शिकंजी तैयार की। सीएम ने बड़े चाव से नींबू पानी पिया और उसकी तारीफ भी की। इस अवसर पर उनके साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, युवा सेवाएं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रत्न तथा कांग्रेस के नेशनल सचिव चेतन चैहान भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय कलाकार संघ के वार्षिक समापन समारोह की राज्यपाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज यहां कालीबाड़ी मन्दिर के सभागार में आयोजित अखिल भारतीय कलाकार संघ के 71वें वार्षिक समारोह एवं अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भयानक हादसे में 21 वर्षीय युबक की मौत : ट्रैकटर चालक युवक के ऊपर से टिप्पर के टायर निकलने से युवक के शरीर के चीथड़े उडें : ओवरलोड तेज रफतार टिप्पर दुारा पीछे से ट्रैकटर ट्राली को टक्कर मारी, ट्रैकटर ट्राली को सात सौ मीटर तक घसीटता ले गया

गुस्साए लोगो ने सात घंटे तक लगाया जाम गढ़शंकर : ओवरालोड तेज रफतार टिप्पर दुारा ट्रैकटर ट्राली को पीछे से जारेदार टक्कर मारने के बाद हुए हादसे से ट्रैकटर चालक की मौत हो गई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 मार्च को मोगा रैली में अमित शाह भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश : खन्ना

होशियारपुर 5 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की दिनांक 14 मार्च को मोगा जिला में भाजपा की तरफ से एक भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश : ‘कैश फॉर क्वेरी’ के आरोपों पर संसद आचार समिति की अनुशंसा रिपोर्ट को समिति ने 6:4 के बहुमत से किया स्वीकार

नई दिल्ली : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर ‘कैश फॉर क्वेरी’ के आरोपों पर संसद आचार समिति की अनुशंसा रिपोर्ट को समिति ने 6:4 के बहुमत से स्वीकार कर लिया है। एथिक्स कमेटी ने...
Translate »
error: Content is protected !!