सीबीआई ने पंजाब के 10 अफसरों को दिल्ली किया तलब : दिल्ली में शराब घोटाले के मामले की जांच की आंच अब पंजाब के अफसरों पर

by

चंडीगढ़ : दिल्ली में शराब घोटाले के मामले की चल रही जांच की आंच अब पंजाब के 10 अफसरों तक पहुंच गई है। इस घोटाले में सीबीआई ने कार्रवाई की गति को तेज करते हुए पंंजाब के आबकारी व कर विभाग के 10 अफसरों को समन जारी कर दिल्ली तलब कर लिया है। अब अफसरों से दिल्ली शराब घोटाले के बारे में पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि पंजाब की नीति में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। हालांकि यह जानकारी पुख्ता सूत्रों पर आधारित है। लेकिन दिल्ली किन दस अफसरों को तलब किया है,उनके बारे में कोई भी सीनियर अधिकारी बताने को तैयार नहीं हैं।
उलेखनीय है कि दिल्ली शराब घोटाले के मामले में सीबीआई ने कुछ समय पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था और अब राज्य के दस अफसरों को बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में तलब किया गया है। इससे पहले मामले में पंजाब के कुछ अफसरों पर केंद्रीय एजेंसियों ने दबिश भी दी थी। प्रदेश सरकार की ओर से लाई गई नई शराब नीति पर भी विपक्षी पार्टियों के नेता पहले दिन से सवाल उठाते रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने तो केंद्रीय मंत्रालय को पत्र लिखकर पंजाब की आबकारी नीति की जांच करने की मांग उठाई थी। कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा भी पंजाब के गवर्नर व केंद्र सरकार को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी। इसके इलावा संसद में बहस के दौरान हरसिमरत कौर बादल इस मामले को उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब में हुए शराब घोटाले की जांच मांग कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के हाथ शराब नीति दौरान बनाया व्हट्स ऐप ग्रुप लग गया है। जिसमें से चैट रिकवर कर ली है। जिससे कई नेताओं व अफ़सरों की चिंताएं बढ़ गई है।
यह है मामला :.
आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति 17 नवंबर 2021 को लागू की थी। पॉलिसी के तहत शराब कारोबार को प्राइवेट प्लेयर्स के हाथों में सौंप दिया गया था और उसी के सह उक्त शराब नीति पर विवाद शुरू हो गया था। आप की दिल्ली सरकार पर आरोप है कि शराब की दुकानों के टेंडर देने के बाद शराब लाइसेंसधारियों को अनुचित वित्तीय लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई। जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। इसी मामले मे दिल्ली सरकार के पावरफुल मंत्री मनीष सिसोदिया ग्रिफ्तार किए जा चुके है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

गोल्डी ढिल्लों? स्पेन में गिरफ्तार हुआ लॉरेंस बिश्नोई का पुराना दोस्त

चंडीगढ़ :  भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टरों में से एक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में गिरफ्तार कर लिया गया है। मैड्रिड पुलिस ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से मिली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री ने तारा देवी मन्दिर में की पूजा-अर्चना

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज शिमला के तारा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार छात्रों को बेहतर शिक्षा अधोसंरचना उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प – संजय अवस्थी

स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित एएम नाथ। अर्की :  विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, खेल सुविधाएं व बेहतर...
Translate »
error: Content is protected !!