सुक्खू के आदेशों के बाद DC सोमवार और वीरवार को अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर करेंगे जन समस्याओं का समाधान

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेशों के बाद सभी जिलों के उपायुक्त अब प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर अनिवार्य रूप से जन समस्याओं का समाधान करेंगे।
सचिव प्रशासनिक सुधार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आदेशों के अनुसार सोमवार या वीरवार को सार्वजनिक अवकाश की स्थिति में उपायुक्त अगले कार्य दिवस पर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। यह निर्देश सभी जिला पुलिस अधीक्षकों पर भी लागू होंगे।
मुख्यमंत्री ने 7-8 नवंबर को शिमला में डीसी-एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान यह निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सप्ताह के निश्चित दिन कार्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक है ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन को प्राथमिकता देते हुए लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर ध्यान केंद्रित कर रही है। राज्य सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम भी शुरू किया है, जिसमें सभी मंत्रीगण ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्व लोक अदालतों के आयोजन के माध्यम से अब तक 2.5 लाख से अधिक लंबित राजस्व मामलों का निपटारा किया जा चुका है और लोगों को सरकारी कार्यालयों में बार-बार नहीं जाना पड़ता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला उपायुक्त बेहतर सुशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जिलों में लोगों की समस्याओं का अगर समय पर समाधान होगा तो इससे जनता को राहत मिलेगी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी होंगी। इसी उद्देेश्य से सभी उपायुक्तों को हर सप्ताह दो दिन कार्यालय में बैठने के निर्देश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति पत्नी और वकील की मोहाली के निकट सड़क हादसे में मौत : कंटेनर के चालक दुआरा अचानक ब्रेक लगा दी और हिमाचल की क्रेटा कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी

मोहाली :  हिमाचल प्रदेश के कारोबारी के बेटे, बहू के अलावा एक वकील की मौत हो गई. मोहाली में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के यह हादसा हुआ. टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचपीसी लिमिटेड, चमेरा-II पावर स्टेशन द्वारा जिला चम्बा में स्वच्छ पेयजल की दिशा में ऐतिहासिक कदम

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया पीएम श्री राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय चम्बा में आर.ओ. वॉटर प्यूरीफायर का उद्घाटन एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा – सीएम कहते हैं योजनाएं बंद नहीं हुई तो किसी को क्यों नहीं मिल रही हैं : जयराम ठाकुर

संवेदनशीलता के आधार पर सहारा जैसी योजनाओं का पैसा जारी करे सरकार एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार में चलाई जा रही जनहित की योजनाओं के लाभार्थियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधवा, निराश्रित, परित्यक्त, विकलांग महिलाओं के बच्चों को मिलेगी मदद – मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना पर खर्च होंगे 53 करोड़ : संजय रत्न

  विधायक ने सुखाश्रय परिसर लुथान में निर्माण कार्य का किया निरीक्षण राकेश शर्मा : तलवाड़ा/ज्वालामुखी – विधायक संजय रतन ने कहा कि सरकार ने विधवा, निराश्रित, परित्यक्त और विकलांग महिलाओं के बच्चों की शिक्षा और...
Translate »
error: Content is protected !!