सुखाहार मध्यम सिंचाई तथा फिन्ना सिंह सिंचाई योजना को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश: केवल सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। शिमला : उप मुख्य सचेतक एवं अध्यक्ष सामान्य विकास समिति केवल सिंह पठानिया ने आज यहां हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुखाहार मध्यम सिंचाई योजना और फिन्ना सिंह सिंचाई योजना के बारे में अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।

उन्होंने कहा कि 219 करोड़ रुपये की सुखाहार मध्यम सिंचाई योजना से ज्वाली, शाहपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 45 गांव के 24 हजार किसानों की 2,186 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का शाहपुर के चंगर क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी योजनाओं का डाटा तैयार कर शीघ्र पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर इस योजना का सयमबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने कांगड़ा के नूरपुर स्थित फिन्ना सिंह सिंचाई योजना पर भी शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष, 2011 में 204 करोड़ रुपये की प्रारम्भिक राशि से शुरू की गई इस योजना की अनुमानित लागत अब बढ़कर 646 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस परियोजना को मार्च, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि योजना का लगभग 52 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब बांध के निर्माण पर ध्यान केन्द्रित कर कार्य करना सुनिश्चित किया जाए। इस परियोजना से नूरपुर और आसपास के 60 गांव लाभान्वित होंगे और 4025 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
बैठक में विधायक विनोद कुमार, जेआर कटवाल, सुदर्शन बबलू और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजुकी मोटर्स ने किया 113 आईटीआई डिप्लोमाधारकों का चयन : कैंपस इंटरव्यू में 2017 से 2023 तक के पास कुल 132 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

हमीरपुर 07 अक्तूबर। गुजरात के हसंलपुर में स्थित सुजुकी मोटर्स के प्लांट की ओर से शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ की उच्च शिक्षा व स्टाइपेंड पर 60.92 लाख रुपये व्यय करेगी प्रदेश सरकार: डॉ. शांडिल

शिमला : मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में...
हिमाचल प्रदेश

5 गिरफ्तार : युवक का शव बोरी में डालकर नाले में फेंका, शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए और फिर उन्हें बोरी में डालकर नाले में बड़े-बड़े पत्थरों के बीच दबा दिया

चंबा : चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक का शव बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला है। हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है यह महिला, जिसके साथ USA में एयरपोर्ट पर दिखे राहुल गांधी? वायरल हुआ फोटो तो मचा बवाल!

उत्तर प्रदेश  के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी रविवार (10 सितंबर, 2024) को यूएसए में टेक्सास के डलास पहुंचे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का यूएस में भारतीय प्रवासी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी)...
Translate »
error: Content is protected !!