सेक्टर-42 गर्ल्स कॉलेज के रिलीव आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने प्रिंसिपल से की मुलाकात : 2 दिन में समाधान का आश्वासन

by

बहाली न होने पर उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन को मजबूर होगी फैडरेशन – रंजीत मिश्रा
पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 1 जून। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-42 से रिलीव किए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सोमवार को कॉलेज की प्रिंसिपल बीनू डोगरा से मुलाकात कर अपनी बहाली, सेवा सुरक्षा तथा अन्य लंबित मुद्दों को उठाया।
कर्मचारियों के अनुसार, प्रिंसिपल ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त होने के बाद दो दिनों के भीतर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। कर्मचारियों ने इस आश्वासन पर संदेह जताते हुए कहा कि उनका जेम पोर्टल के माध्यम से जारी टेंडर 1 जनवरी 2027 तक वैध है, इसलिए उन्हें कार्यमुक्त किए जाने का कोई औचित्य नहीं बनता।
कर्मचारियों ने यह भी बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले अन्य सरकारी कॉलेजों, जैसे सेक्टर-11 और सेक्टर-46, में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं जारी हैं। ऐसे में केवल सेक्टर-42 कॉलेज में कर्मचारियों को रिलीव किए जाने से भेदभाव और असमंजस की स्थिति पैदा हुई है।
फैडरेशन के प्रधान रंजीत मिश्रा ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग में हर वर्ष अनुमति लेने या आने की प्रक्रिया की आड़ में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण होता रहा है।
उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष भी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कर्मचारियों को रिलीव कर दिया गया था और फैडरेशन के धरना-प्रदर्शन के बाद लगभग चार महीने पश्चात उनकी बहाली हुई थी।
कर्मचारियों ने कहा कि अचानक कार्यमुक्त किए जाने से अनेक परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि कॉलेज प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल बहाल करे तथा भविष्य में उनकी नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
रंजीत मिश्रा ने कहा कि फैडरेशन फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रही है। यदि आगामी दो दिनों में कोई ठोस समाधान नहीं निकलता, तो कर्मचारियों को पिछले वर्ष की तरह पुनः आंदोलन और धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी की जनता ने चुना नया नेतृत्व, पेखड़ी और शिल्ली पंचायत को मिले नए प्रधान, उप प्रधान।

तीर्थन घाटी, गुशैनी (परस राम भारती):- जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी स्थित ग्राम पंचायत पेखड़ी और शिल्ली में वीरवार को दूसरे चरण के पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयसिंहपुर के विकास के लिए वचनबद्ध, हर जायज मांग पूरा करने को प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा

अप्पर हरोट में बाबा मृग सिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने की शिरकत कहा-हरोट क्षेत्र में बस सेवा, पेयजल सुधार सहित विभिन्न मांगों का समाधान प्राथमिकता के तौर पर होगा एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड में अनाथ हुए बच्चों का मददगार बना जिला प्रशासन

ऊना, 8 सितंबर: कोविड के कारण अनाथ हुए हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले लोअर बढे़ड़ा निवासी दो नाबालिग बच्चों का जिला प्रशासन ऊना मददगार बन कर सामने आया है। इन बच्चों की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने समस्याओं सम्बन्धी पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना से की भेंट 

पंजाब सरकार द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद पेंशन जारी न करने सम्बन्धी दी जानकारी होशियारपुर 1 सितम्बर :  पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के एक शिष्ट मंडल ने अपनी समस्याओं...
Translate »
error: Content is protected !!