सैनिक वेल्फेयर निदेशक ने किया ईसीएचएस ऊना का औचक निरीक्षण

by

ऊना, 26 अक्तूबर: निदेशक सैनिक वेल्फेयर हमीरपुर ब्रिगेडियर एमएस शर्मा ने आज ईसीएचसी पाॅलीक्लीनिक ऊना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ईसीएचएस में पूर्व सैनिकों के परिवारों व उनके आश्रितों से प्रदान की जा रही सुविधाओं बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि पूर्व सैनिक व उनके परिवार ईसीएचएस ऊना द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं से संतुष्ट हंै। उन्होंने कहा कि ईसीएचएस ऊना का स्टाफ पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की देख-भाल में भरपूर सहयोग कर रहा है। उन्होंने सैनिक परिवारों से आहवान किया कि किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए अथवा नवीनतम योजनाओं को लाभ लेने के लिए ओआईसी ईसीएचएस व स्टाफ के साथ सम्पर्क करें। उन्होंने ईसीएचएस ऊना के द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सीय सेवाओं व दवाईयों के वितरण का भी निरीक्षण किया जिसे संतोषजनक पाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह और सुक्खू समर्थकों ने आपने नेता के पक्ष में मुख्यमंत्री बनने के नारे जमकर लगाए

शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के नारे को राजधानी शिमला में खूब नारे लगाए । चौड़ा मैदान में चुनाव पर्यवेक्षकों की गाड़ियों के आगे खड़े होकर प्रतिभा सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

’प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ डीसी ने लॉंच किया प्रोजेक्ट : कांगड़ा के डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने श्री चामुंडा नन्दिकेरूवर धाम में मंदिरों के लिए फूलों की नर्सरी और फूलों की खेती परियोजना का शुभारंभ

धर्मशाला, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आज सोमवार को उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने श्री चामुंडा माता मंदिर से ‘प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘जेंडर पर्सपेक्टिव्स इन पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट’ पुस्तक का किया विमोचन

जेंडर संवेदनशील नीतियों और कार्यक्रमों पर दिया बल एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डॉ. राजीव बंसल, डॉ. बासु सूद और डॉ. प्रभात मित्तल द्वारा लिखित पुस्तक ‘जेंडर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेला-2026 के सांस्कृतिक ऑडिशन शुरू, पहले दिन करीब 50 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

रोहित जसवाल। बंगाणा (ऊना), 18 जून. 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ज़िला स्तरीय पिपलू मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए गुरुवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में ऑडिशन...
Translate »
error: Content is protected !!