*सैनिकों की समस्याओं के समाधान को सरकार संवेदनशील : केवल सिंह पठानिया*

by
*एक्स सर्विसमेन प्रतिनिधिमंडल मिला शाहपुर विधायक से, सैनिक कल्याण पर हुई चर्चा*
*राहत कोष हेतु एक्स सर्विसमेन लीग ने भेंट किया 1.50 लाख का चेक*
एएम नाथ ।  शाहपुर, 2 अक्तूबर :  रैत में इंडियन एक्स सर्विसमेन लीग हिमाचल प्रदेश (धर्मशाला) का एक प्रतिनिधिमंडल शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से विभिन्न मांगों को लेकर मिला।
श्री पठानिया ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सैनिकों एवं शहीद परिवारों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सुबेदार (मेजर) पवन के परिवार को 30 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है, जबकि भारत सरकार की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि शाहपुर में शीघ्र ही एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईसीएचएस व कैंटीन की स्थापना भी की जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि हाल ही में वे देश के माननीय रक्षा मंत्री से मिले हैं और उन्होंने सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया है।
उपमुख्य सचेतक ने एक्स सर्विसमेन को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर लीग के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1.50 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
कार्यक्रम में लीग के अध्यक्ष सेवा निवृत कर्नल वाई.एस. राणा, सेवानिवृत कर्नल आर.पी. गुलेरिया, टी.सी. ठाकुर, कैप्टन बिहारी लाल, सूबेदार रमेश चंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चौड़ा मैदान में धरना दे रहे युवाओं से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : लीगल ओपेनियन, लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भी रोका रिज़ल्ट : जयराम ठाकुर

जांच के नाम पर रिज़ल्ट अटका कर युवाओं को भटकने पर मज़बूर कर रही है सुक्खू सरकार एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा चलाई जा रही भर्ती...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने किया 62 प्रत्याशियों का एलान : हरोली बड़सर सहित 6 सीटों पर अभी तक पेच फंसा हुया, 1 मंत्री सहित 11 विधायको के टिकट काटे

शिमला : भाजपा दुारा हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 62 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है और हरौली, कुल्लू, बड़सर, देहरासहित छे सीटों पर अभी पेच फंसा हुया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत माहिलपुर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी तरह वार्डों से उम्मीदवारों की सूची की जारी

माहिलपुर। नगर पंचायत माहिलपुर के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 13 वार्डों के लिए आपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी द्वारा जारी सूची में वार्ड नंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय राजनीति में अटल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता – मुकेश अग्निहोत्री

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर उप मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि रोहित भदसाली ।शिमला, 16 अगस्त – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल...
Translate »
error: Content is protected !!