सौतोली मां ही बन गई साली – पिता को पसंद आ गई बहू की बहन : मां बेटे ने की दोनों बहनों से की शादी

by

सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय पिता और उसके बेटे ने दो बहनों से शादी कर ली. इस घटना ने रिश्तों का एक जाल बना दिया है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मामला शुरू हुआ जब एक युवक ने दूसरी शादी करने का फैसला किया। उसे एक महिला से प्यार हो गया था और वह उससे शादी करना चाहता था. लेकिन यह फैसला उसकी पहली पत्नी और माँ को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस शादी का विरोध किया। परिवार में सिर्फ उसके पिता ही थे जो उसके इस फैसले के साथ थे।

पिता को पसंद आ गई होने वाली बहू की बहन :   युवक के पिता लड़की के घर गए थे, ताकि सगाई तोड़ सकें। वहां उनकी नज़र लड़की की बड़ी बहन पर पड़ी जो मेहमानों को चाय परोस रही थी। पिता ने लड़की के पिता से पूछा कि यह कौन है? पता चला कि यह होने वाली बहू की बड़ी बहन है और 30 साल की है।  वह तलाकशुदा थी और इसलिए अपने परिवार के साथ रह रही थी।

 शादी का प्रस्ताव पिता ने रखा :   पिता को यह युवती पसंद आ गई और उन्होंने उसके परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।इस बार उन्होंने अपने बेटे के लिए नहीं, बल्कि खुद के लिए लड़की का हाथ मांगा! लड़कियों के पिता ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और अपनी बड़ी बेटी की शादी पिता से और छोटी बेटी की शादी बेटे से कर दी।

जटिल जाल रिश्तों का :   इस शादी के बाद रिश्तों का एक जटिल जाल बन गया है। अब बेटे की साली उसकी सौतेली माँ भी है। एक बहन दूसरी बहन की सास है, जबकि दूसरी बहन पहली बहन की बहू है। इसी तरह, पिता की बहू उसकी सौतेली बेटी भी है। यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस अनोखे रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी : सुक्खू ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव के लिए तैयार

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान शुरू हुए सियासी संग्राम के बाद कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया, इसके बाद बागियों ने बीजेपी को ज्वाइन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टांडा SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा लाइन हाजिर….. SP (D) जालंधर रूरल करेंगे जांच FBI की वीडियो वायरल होने के बाद की बड़ी कारवाई

होशियारपुर, 8 जुलाई: पंजाब पुलिस ने कुछ समाचार रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों का संज्ञान लिया है, जिनमें वर्तमान में जिला होशियारपुर के थाना टांडा में एसएचओ के रूप में तैनात इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनो यूरिया के उपयोग को किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

ऊना: इफको नैनो यूरिया के उपयोग पर किसानों के लिए जिला ऊना के हम्बोली, भैरा, नंगल खुर्द व मानुवाल तथा कांगड़-बढे़ड़ा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नैनो उर्वरक के उपयोग...
Translate »
error: Content is protected !!