स्टाफ नर्स के 28 पदों को भरने के लिए बैचवाईज भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी 

by
एम नाथ। चंबा :  निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा स्टाफ नर्स के 28 पदों को भरने के लिए बैचवाईज भर्ती की अंतिम तिथि को 10 जनवरी से बढ़ाकर 12 जनवरी कर दिया गया है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चम्बा अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है वे 12 जनवरी 2025 से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं। जिन्होंने पंजीकृत करवा लिया है वे एक बार पुनः अपने नाम की पुष्टि जरूर करवा लें। अरविंद ने बताया कि बैचवाईज भर्ती में सामान्य वर्ग श्रेणी में दिसंबर 2010 तक बैच, सामान्य वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी में दिसंबर 2012 तक बैच, अनुसूचित जाति वर्ग श्रेणी में जून 2011 तक बैच, अनुसूचित जाति (बीपीएल) दिसंबर 2016 तक बैच और अनुसूचित जाति (डब्ल्यूएफएफ) श्रेणी में दिसंबर 2017 तक बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में दिसंबर 2012 बैच तक और अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) दिसंबर 2014 तक बैच के आवेदक पात्र होंगे। अनुसूचित जनजाति के वर्ग श्रेणी में दिसंबर 2015 तक बैच के आवेदक पात्र होंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय चम्बा के दूरभाष नंबर 01899-222209 तथा फेसबुक पेज डीईई चम्बा पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला :  हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।  कैप्टन रणजीत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लेह में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा, लोकतंत्र में ऐसी हिंसा के लिए कहीं कोई स्थान नहीं राहुल गांधी पर भी साधा निशाना, कहा- वोट चुराने वाले लगा रहे हैं आरोप देश जानता है उनकी सच्चाई, कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला पहुंची प्रियंका : रखेगी चुनाव नतीजों पर नजर

शिमला। विधानसभा चुनाव नतीजों पर नजर रखने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर पर पहुंच गई हैं। इससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा से हुए नुक़सान के पुनर्निर्माण के लिए बजट देने के लिए केंद्र सरकार का आभार : सभी वर्गों के सशक्तिकरण का साधन है यह बजट – जयराम ठाकुर

विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल करने में मील का पत्थर है बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मिलेंगे नए अवसर एएम नाथ। शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!