स्वच्छ शहर समृद्ध शहर 2.0 अभियान नगर निगम ऊना के 17 वार्डों में जागरूकता एवं समाधान शिविर आयोजित

by
रोहित जसवाल। ऊना, 17 नवम्बर। स्वच्छ शहर समृद्ध शहर 2.0 अभियान के अंतर्गत नगर निगम ऊना के 17 वार्डों में जागरूकता एवं समाधान शिविर आयोजित किए। नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ना, उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना, तथा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि शिविरों के दौरान नागरिकों को सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। लोगों को गीले, सूखे और हानिकारक कचरे के पृथक्करण, उनके वैज्ञानिक निस्तारण और घर-घर स्तर पर स्वच्छता अपनाने की जानकारी दी गई।
शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के पात्रता मानदंड तथा यूनिफाइड वेब पोर्टल पर उपलब्ध आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके साथ ही सिटिज़न सेवा पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई, जिसके माध्यम से नागरिक स्ट्रीट लाइट खराब होने, कूड़ा न उठने, अवैध निर्माण, अवैध पार्किंग, संपत्ति कर निर्धारण, रास्तों एवं नालियों की सफाई, जन शौचालय की सुविधा, मृत पशुओं के निपटान तथा खुले में शौच जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
संयुक्त आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ऊना ने कार्यालय में “समाधान सैल” का गठन किया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निपटारा करवा सकते हैं। शिविरों में शिकायत निवारण फॉर्म भी वितरित किए गए, और कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
इन शिविरों का आयोजन नगर निगम की तीन टीमों द्वारा किया गया, जिनमें सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज कौशिक, सिटी मिशन प्रबंधक सुशील गुप्ता, अभिषेक पठानिया, सिविल इंजीनियर आदित्य पाठक, अर्बन प्लानर अंजू, सामुदायिक प्रबंधक बबली, सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार, जिला समन्वयक मुनीश जस्सल, वालंटियर राजविंदर कौर, नगर निगम में सम्मिलित पंचायतों के सचिव, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याणार्थ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बनाया जाए सुनिश्चित : DC मुकेश रेपसवाल

युवाओं में कौशल विकास के लिए आउटरीच कार्यक्रमों का किया जाए आयोजन गुज्जर जनजाति के धारों में प्रवास के चलते बच्चों की शिक्षा में अल्पविराम का किया जाए समाधान एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती : मुख्यमंत्री सुक्खू

न्यू एज पाठ्यक्रमों और भाषा कार्यक्रमों पर दिया बल,  उच्च शिक्षा सुधारों पर प्रधानाचार्यों के सम्मेलन की अध्यक्षता एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूक्ष्म पर्यवेक्षकों  के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित : सामान्य पर्यवेक्षक राहुल तिवारी ने की अध्यक्षता

  एएम नाथ। चंबा, 16 मई :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक राहुल तिवारी की अध्यक्षता में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों (माइक्रो आब्जर्वर) की मतदान प्रक्रिया के दौरान भूमिका और  उत्तरदायित्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की आप सरकार की जुमलेबाजी ने ठगे प्रदेशवासी : खन्ना

होशियारपुर 14 अक्टूबर () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मिलने आये वरिष्ठ नागरिकों से पंजाब के हालातों और राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि पंजाब में भगवंत मान नेतृत्व वाली आम आदमी...
Translate »
error: Content is protected !!