*स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने को लेकर प्रशिक्षु चिकित्सकों ने किया मंथन : डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन आयोजित*

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 25 अगस्त। डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में आयोजित प्रथम राज्य-स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन में नवाचार के साथ उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए गहन मंथन किया तथा नए उपचारों और नैदानिक तरीकों पर भी अपने विचार सांझा किए गए।
सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पद्म श्री डॉ क्षमा मैत्रेये ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में तीव्र विकास के कारण, मेडिकल छात्रों के लिए आजीवन सीखने और नए कौशल हासिल करने के अवसर बढ़ रहे हैं. नवाचार से जुड़े कौशल और ज्ञान मेडिकल छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने युवा डॉक्टरों से भौतिकवादी से परे देखने और जमीनी स्तर पर समस्याओं की पहचान करके समाज की सेवा करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षु चिकित्सकों की ओर से वैज्ञानिक पेपर, क्लीनिक केयर पर प्रेजेंटेशन भी दी तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में आए तकनीकी बदलाव पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि टांडा मेडिकल का कालेज में पहली बार प्रशिक्षु चिकित्सा सम्मेलन आयोजित किया गया है ताकि प्रशिक्षुओं को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जा सके।
कार्यक्रम की समन्वयक डा मोनिका पठानिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु छात्रों में समस्या समाधान कौशल को विकसित करना तथा नवाचार के माध्यम से नए उपचारों और नैदानिक तरीकों में योगदान सुनिश्चित करना रहा। डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा राज्य के पहले स्नातक चिकित्सा सम्मेलन सफलतापूर्वक मेजबानी की है। इस कार्यक्रम ने एमबीबीएस छात्रों को विचारों का आदान -प्रदान करने और ज्ञान प्राप्त करने के अवसर प्रदान किया है। सम्मेलन की सचिव अग्रिमा कपूर के साथ -साथ आयोजन समिति के प्रमुख शशांक कौल, जनहवी, चिराग, ईशान, गौरव, मनेश, मनीषा, और अक्षि ने अहम भूमिका निभाई जबकि टीम ने प्रतिष्ठित संकाय सलाहकारों डॉ। राजीव गोएल, डॉ प्रदीप अत्रि, डॉ मोनिका पठानिया, डॉ अविनाश और डॉ संधेश के मूल्यावान मागदर्शन में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
All reactions:

Dpro Kangra and 2 others

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि की दी जानकारी : पीएम स्वनिधि में बिना किसी गारंटी के 10 हजार कार्यशील पूंजी ऋण-संजय कुमार

मंडी 23 अगस्त। मंडी के टाउन हाल में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में 75 स्ट्रीट वेंडर्स...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पद ग्रहण करने वाले पहले भारतीय : रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष बने

चंडीगढ़ : अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह रविवार को एशियाई ओलंपिक परिषद (आोसीए) के अध्यक्ष चुने गए। एशियाई संस्था की 44वीं आम सभा में वह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के पहले भारतीय अध्यक्ष चुने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के ट्रेनियों ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस

सन्तोषगढ़ । 21 जून :   भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में गत दिवस इन्टरनैशनल योग दिवस मनाया गया इस प्रोग्राम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी युवा पर : डीएस ठाकुर

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शुक्रवार को दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!