*स्वास्थ्य सेवाओं में जिला ऊना रहा अव्वल : ज़िला के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला कायाकल्प अवार्ड*

by
रोहित जसवाल।  ऊना 9 जुलाई: ज़िला ऊना स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेशभर में अव्वल रहा है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला ऊना, डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को राज्य स्तरीय टीम द्वारा कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि यह चयन प्रक्रिया राज्य स्तरीय चयन टीम द्वारा एक्सटर्नल असेसमेंट के आधार पर की गयी। यह असेसमेंट अप्रैल-मई 2025 में की गई, जिसमें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को प्रदेश भर में श्रेणी-1 के अंतर्गत कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुआ, जिसके लिए 3 लाख रूपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में हासिल की।
डॉ संजीव ने बताया कि केटेगरी-2 के अंतर्गत पूरे प्रदेशभर के 15 स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प अवार्ड दिया गया, जिसमें से 9 स्वास्थ्य संस्थान केवल जिला ऊना के शामिल रहे। इस श्रेणी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर जिला ऊना के नाम हैं। इसमे सिविल अस्पताल हरोली को राज्य स्तर पर प्रथम रहने पर 7 लाख रूपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी गई। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलेहड़ ने द्वितीय पुरस्कार और सिविल अस्पताल अम्ब ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। जिसके लिए इन्हें 5-5 लाख रूपये देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी, सिविल अस्पताल गगरेट, सिविल अस्पताल बंगाणा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा, भदसीली तथा दौलतपुर चौक को एक-एक लाख रूपये की धनराशि दी गई।
केटेगरी-3 के अंतर्गत जिला ऊना के 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चयनित हुए, जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर मैदान को 2 लाख रूपये का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ तथा शेष 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें बाथड़ी, खड्ड, पालकवाह, बढेड़ा कांगड़, पंजावर, बढेड़ा राजपूतां, अमलेहड़, लठियाणी, सोहारी टकोली, अकरोट, चक्कसराये, चुरुड़ु, धर्मशाल महंता, शिवपुर मुबारिकपुर, बसाल, बसोली एवम् देहलां को 50-50 हजार रूपये की राशि पुरस्कार स्वरुप प्राप्त हुई।
केटेगरी-4 के अंतर्गत जिला ऊना के 45 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने कायाकल्प अवार्ड प्राप्त किया। जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर झूडोवाल ने प्रथम पुरस्कार एक लाख रूपये, आयुष्मान आरोग्य मंदिर धुन्धला प्रथम रनअप 50 हजार रूपये, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पनोह द्वितीय रनअप 35 हजार रूपये पुरस्कार स्वरूप हासिल किये। जबकि बाकि 42 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को 25-25 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुखदीप सिंह, जिला कंसलटेंट डॉक्टर रमन सन्दल, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी वर्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व् कर्मचारी वर्ग को देते हुए बधाई दी और कहा कि ज़िला के समस्त चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों के से ही आज जिला ऊना की कामयाबी ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
*उपायुक्त ने दी बधाई*
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज़िला की इस उपलब्धि के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े सभी चिकित्सकवर्ग, पैरा मैडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारीगण को बधााई दी है। उन्होंने कहा कि ज़िला ऊना में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सुविधाओं को बेहतर से बेहतरीन बनाने के प्रयास और तेज किये जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड साइड चेकिंग के दौरान 7 मामले बिना बिल के पकड़े : कर चोरी मामलों में 2,18,510 रूपये का लगाया जुर्माना, मौके पर वसूले 1,85,860 रूपये

ऊना, 15 जुलाई। राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा विशेष अभियान के तहत गत शनिवार को रोड साइड चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच की। इस दौरान विभिन्न वाहनों का जीएसटी अधिनियम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11.60 करोड़ की संपत्ति सीज़ : होशियारपुर के टांडा के दो भाइयों पर बड़ी कार्रवाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सरकार की युद्ध नशियों विरुद्ध मुहिम के तहत जिला होशियारपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। टांडा के वार्ड नंबर 8 के निवासी दो भाइयों की ₹11 करोड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दीवाली से पहले केंद्र सरकार ने 6 फसलों पर बढ़ाया MSP

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने इस उद्देश्य के लिए 84,263 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इसके अलावा, दालों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारियों की छुट्टियां रदद, कालीनाथ कालेश्वर मंदिर को खाली करवाया , श्रद्वालुओं के लिए 11 जुलाई तक मंदिर के द्वार बंद : आंगनबाड़ी केंद्र, सभी शैक्षणिक संस्थानों सोमवार को रहेगा अवकाश

चक्की पुल यातायात के लिए बंद, कालीनाथ कालेश्वर मंदिर करवाया खाली ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग धर्मशाला, 09 जुलाई। कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!