हमीरपुर से जीत का चौका लगा चुके अनुराग ठाकुर पांचवीं बार जाएंगे संसद : क्या एग्जिट पोल सही साबित होंगे 4 जून को हो जायेगा साफ़

by

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। न्यूज24, नेटवर्क 18 और आज तक इंडिया टूडे के एग्जिट पोल के तरफ से आंकड़े जारी किए गए हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप कर रही है. मंडी से कंगना रनौत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कांगड़ा से राजीव भारद्वाज और शिमला से सुरेश कश्यप जीत रहे हैं।

एग्जिट पोल के तीन नतीजे बताते हैं कि बीते चुनाव की तरह, इस बार भी भाजपा ने क्लीन स्वीप करने जा रही है। चारों सीटों पर जीत हासिल की है। अहम बात है कि मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ रही कंगना रनौत के लिए भी खुशखबरी है और एग्जिट पोल के मुताबिक वह चुनाव जीत रही हैं और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह अपना पहला लोकसभा चुनाव हार रहे है।

रिपब्लिक टीवी, P- MARQ, टाइम्स नाऊ-ईटीजी, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, इंडिया न्यूज- डी डायनामिक्स और जन की बात के एग्जिट पोल ने भी भाजपा की 4-0 से जीत का अनुमान लगाया है।

अनुराग ठाकुर पांचवीं बार जाएंगे संसद : एग्जिट पोल्ल के मुताबिक हमीरपुर से जीत का चौका लगा चुके अनुराग ठाकुर अपना पांचवां चुनाव जीत रहे हैं। इसके अलावा, शिमला से सुरेश कश्यप, कांगड़ा से राजीव भारद्वाज जीत रहे है। राजीव पहली बार सांसद बनेंगे. इसी तरह सुरेश कश्यप की दूसरी जीत है। कंगना भी पहली बार संसद जाएंगे।

2019 में पड़े थे बंपर वोट : हिमाचल प्रदेश में 2019 में भाजपा चारों सीटें जीती थी। 2014 में भी कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई थी। साल 2019 में भाजपा ने हिमाचल में 69.3% वोट हासिल किए थे। जबकि कांग्रेस को 29.1% वोट मिले थे। सभी भाजपा प्रत्याशी तीन लाख के मार्जन से जीते थे। हालांकि, मौजूदा समय में कांग्रसे की सरकार सत्ता में है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा और चंबा जिला से चयनित अग्निवीरों का परिणाम घोषित

कांगड़ा : सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि *अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन* ऑनलाइन लिखित परीक्षा व...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों में देरी करने की साजिश : भाजपा ने हिमाचल सरकार की अधिसूचना का विरोध किया

एएम नाथ । शिमला, 1 अप्रैल : भाजपा विधायकों ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश सरकार की उस हालिया अधिसूचना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया, जिसमें जिला आयुक्तों को पांच प्रतिशत तक पंचायतों के लिए आरक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी व शंभू बॉर्डर : पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से हटाए बैरीकेड्स

शंभू बॉर्डर  :  शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी शंभू बॉर्डर को क्लीन करने की कार्रवाई जारी रही। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा राहत में 15 करोड़ रुपये के अंशदान पर राजस्थान सरकार का किया आभार व्यक्त

शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि राजस्थान सरकार ने हिमाचल प्रदेश मंे भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 15 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!