हरिपुर में आज भीषण गर्मी में महिला जागृति मंच की अनूठी सेवा, सुकराला माता मंदिर के बाहर लगाई पान छबील

by

पुनीत महाजन l  हरिपुर (कांगड़ा) : महिला जागृति मंच हरिपुर, देहरा (हिमाचल प्रदेश) द्वारा आज सुकराला माता मंदिर के बाहर सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा कार्य में महिला मंच की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं तथा राहगीरों को ठंडा पानी वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की।
छबील के दौरान श्रद्धालुओं को ठंडे पानी के साथ-साथ काले चने, तरबूज एवं खरबूजे का प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया और महिला मंच की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
महिला जागृति मंच की प्रधान सुरेश कुमारी महाजन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह सेवा कार्य आयोजित किया गया है, ताकि भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में महिला मंच की सभी सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने छबील का जल एवं प्रसाद ग्रहण किया तथा महिला जागृति मंच के सेवा भाव की सराहना की। मंच की ओर से भविष्य में भी ऐसे जनसेवा एवं सामाजिक कल्याण के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर न्यास की बैठक आयोजित एएम नाथ। प्रागपुर, 6 अप्रैल :  राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर (न्यास) की एक विस्तृत समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 हजार करोड़ जुटाने के लिए कई स्कीम बदलीं : हिमाचल में वित्तीय संकट से जूझ रही सरकार ने मुफ्त से किया किनारा

एएम नाथ। शिमला, 11 अगस्त। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार वितीय संकट का सामना कर रही है। राज्य की माली हालत इतनी खस्ता हो गई है कि हर माह भारी-भरकम कर्जा उठाना पड़ रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूची के सत्यापन के लिए सहयोग दें लोग : 21 अगस्त तक चलाया जा रहा निर्वाचक नामावली को शुद्ध व त्रुटि रहित बनाने के लिए विशेष अभियान- DC अपूर्व देवगन

चंबा 3 अगस्त :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव स्टोरी -गैंगस्टर काला जठेड़ी-लेडी डॉन अनुराधा चौधरी : 12 मार्च को शादी करेंगे, काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट से ब्याह रचाने के लिए कस्टडी पैरोल मिली

चंडीगढ़ : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी 12 मार्च को ब्याह रचाने जा रहे हैं। इसके लिए काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!