हवलदार जतिन्द्र सिंह के परिजनों को बीमा राशि का एक करोड़ रुपए का चैक प्रदान

by
एएम नाथ।  सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा पंजाब नेशनल बैंक सोलन के मण्डल प्रमुख दया नन्द कर्दम ने आज भारतीय सेना की जम्मू एण्ड कश्मीर राईफल्स के हवलदार स्वर्गीय जतिन्द्र सिंह के परिजनों को बीमा राशि के रूप में एक करोड़ रुपए का चैक प्रदान किया।
भारतीय सेना की जम्मू एण्ड कश्मीर राईफल्स में तैनात हवलदार जतिन्द्र सिंह की एक दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। स्वर्गीय जतिन्द्र सिंह पंजाब नेशनल बैंक की नालागढ़ की दभोटा शाखा में पी.एन.बी. रक्षक वेतन खाता योजना धारक थे।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा पंजाब नेशनल बैंक सोलन के मण्डल प्रमुख दया नन्द कर्दम ने आज यहां स्वर्गीय जतिन्द्र सिंह की माता सागरी देवी तथा उनकी धर्म पत्नी मोना ठाकुर को बीमा राशि का एक करोड़ रुपए का चैक प्रदान किया।
मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि देश सदैव अपने सैनिकांे का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ज़िला प्रशासन सोलन ज़िला के सेवारत एवं सेवानिवृत सैनिकों को समय-समय पर विभिन्न सहायता प्रदान करता है और उनकी समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के लिए सजग है। उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा सैनिकों के आश्रितों की सहायता के प्रयास सराहनीय हैं।
उन्होंने हवलदार स्वर्गीय जतिन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
बैंक के मण्डल प्रमुख दया नन्द कर्दम ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों के लिए वेतन खातों में निःशुल्क दिए जा रहे दुर्घटना बीमा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा सभी वेतन कर्मचारियों को अधिकतम 50 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा तथा सभी सैनिक, अर्धसैनिक तथा अग्निवीर सैनिकों को सामान्य दुर्घटना में अधिकतम 01 करोड़ रुपए तथा वायु दुर्घटना में अधिकतम 01 करोड़ 85 लाख रुपए का बीमा प्रदान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक की विभिन्न सेवाओं की जानकारी के लिए मुख्य प्रबन्धक अभिषेक कश्यप से मोबाईल नम्बर 89302-20013 पर अथवा बैंक की समीप की शाखा से सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 साल की सजा सुनाते ही भागा कैदी, नायब कोर्ट व वकील के मुंशी ने दबोचा

कपूरथला । कपूरथला कोर्ट परिसर में एक एनडीपीएस के हवालाती को एडीशनल सेशन जज की अदालत द्वारा 10 साल की सजा सुनाए जाने पर हवालाती फरार होने लगा, लेकिन कैदी के फरार होते ही...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने दक्षिण कोरिया में आयोजित 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम के सदस्यों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 11 अगस्त: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बीते दिनों दक्षिण कोरिया में आयोजित 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के सदस्यों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी के CO से भिड़ा सरकारी अधिकारी : जवानों ने कर दी पिटाई,

राजौरी : भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर (CO) और डिफेंस एस्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के लड़ाई-झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में पहले रक्षा मंत्रालय का अधिकारी, सेना के...
article-image
पंजाब

पठानकोट का युवक पनामा के जंगलों में हुआ लापता : एमबीए की थी और अमेरिका जाने की जिद पर था अड़ा – दो ट्रेबल एजंटों के खिलाफ मामला दर्ज

 पठानकोट :   पठानकोट में भी देखने को मिला जहां पर एक नौजवान जोकि डोंकी लगाकर अमेरिका गया था । वह पनामा के जंगलों में खो गया । जिसका कोई सुराग नहीं लगा जिनकी आखरी...
Translate »
error: Content is protected !!