हिम केयर योजना को बदनाम करने से बाज आएं मुख्यमंत्री, लाभार्थियों से माफी मांगें सुक्खू : जयराम ठाकुर

by

हिम केयर पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर भड़के नेता प्रतिपक्ष, बोले, जनता को भ्रमित करना बंद करें

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पर हिम केयर स्वास्थ्य योजना को लेकर जनता को भ्रमित करने और पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया है। भरमौर में मुख्यमंत्री द्वारा हिम केयर योजना को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को बेतुकी और तथ्यहीन बातें करने के बजाय उन परिवारों से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने सरकार की कथित लापरवाही के कारण इस योजना का लाभ नहीं मिलने से अपने परिजनों को खोया।
उन्होंने कहा कि हिम केयर योजना हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित हुई थी। पूर्व भाजपा सरकार ने इस योजना के माध्यम से प्रदेश के करीब 80 लाख लोगों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद इस योजना का बजट रोकने और इसे बंद करने के प्रयास किए। भाजपा विधायक दल के विरोध के कारण सरकार इसे बंद नहीं कर पाई।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि टांडा मेडिकल कॉलेज और आईजीएमसी शिमला में ऐसे कई मामले सामने आए, जहां हिम केयर कार्ड होने के बावजूद मरीजों को मुफ्त उपचार की सुविधा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कुछ लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। मुख्यमंत्री को ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री अभी भी पूर्व भाजपा सरकार को कोसने में व्यस्त हैं। अपने कार्यकाल में कोई ऐसी लोकप्रिय योजना शुरू नहीं कर पाए, जिसे जनता याद रखे। अब पूर्व सरकार की सफल योजनाओं को निशाना बनाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक अस्थिरता और हार के डर से घिरी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा की चिंता छोड़कर प्रदेश के विकास पर ध्यान देना चाहिए।
————————-
देजी पंचायत में आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति जताई संवेदना

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र की देजी पंचायत में वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मिक शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी भाग लिया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। साथ ही ईश्वर से प्रभावित परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व सही समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत क्रियांवित योजनाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग डॉ. एस पी कत्याल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अडानी के घोटालों की दुनियाभर में चर्चा हो रही कहा श्रीनिवास ने : राहुल गांधी के समर्थन में और लोकतंत्र को बचाने के लिए विशाल मशाल जलूस

शिमला : हिमाचल कांग्रेस ने राहुल गांधी के समर्थन में और लोकतंत्र को बचाने के लिए शुक्रवार रात को विशाल मशाल जलूस निकाला। यह जुलूस ओकओवर से राजभवन तक निकाला गया। यह मशाल जलूस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय दल ने शिमला में भारी वर्षा से हुए नुकसान का किया आकलन : भूस्खलन के कारण 2 लोगों की मृत्यु एवं 1 गंभीर रूप से घायल हुए थे

शिमला, 20 जुलाई – केन्द्रीय दल ने आज शिमला पहुँच कर गत दिनों हुई भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। केंद्रीय दल ने अपने दौरे के प्रथम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 लाख की लागत से बनेगा खेल परिसर, जल शक्ति मंडल का कार्यालय लोकार्पित*

सोल बनेहड़ में शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री यादविंद्र गोमा ने दी लोगों को सौगात कहा- जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान और विकास सर्वोच्च प्राथमिकता एएम नाथ। जयसिंहपुर, 29...
Translate »
error: Content is protected !!