हिमाचल के इतिहास में पहली बार हो रहा बिना मंत्रियों के विधानसभा का सत्र : कांग्रेस में हिमाचल से लेकर दिल्ली तक आपसी खींचतान

by

ऊना : कांग्रेस में हिमाचल से लेकर दिल्ली तक आपसी खींचतान चली हुई है। ऊना सदर से विधायक सतपाल सत्ती ने तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल में बिना कैबिनेट के विधानसभा का सत्र होगा। हिमाचल के इतिहास में पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई है। जबकि विधानसभा का सत्र बुला लिया है, लेकिन बिना मंत्रियों के क्या सत्र होगा?
विधानसभा चुनाव के बाद जिला भाजपा कार्यालय में ऊना मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ऊना के नवनिर्वाचित विधायक सतपाल सत्ती ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान सतपाल सत्ती ने चुनाव में मेहनत करने वाले विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। साथ ही विस्तारकों काे सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अभी विभागों का मुखिया कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का जल्द गठन कर सरकार को काम को आगे बढ़ाना चाहिए। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में पहले 8-10 लोग CM बनना चाहते थे। अब कांग्रेस के 40 विधायक जीतकर आए हैं। इनमें से 25 तो मंत्री बनना चाहते हैं। इस खींचतान की वजह से हिमाचल का विकास थम गया है। सतपाल सत्ती ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ऊना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को जीत मिली है। कहा कि हम ऊना विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर और आगे बढ़ाएंगे। इससे पहले सतपाल सत्ती का यहां भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वह चुनाव में जीत के बाद पहली दफा बैठक में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने आए थे। बैठक में ऊना भाजपा के अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, पूर्व जिलाध्यक्ष बलबीर बग्गा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, विनय शर्मा, बलविंद्र गोल्डी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2,000 रुपये के 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी जनता के पास

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 2,000 रुपये के करीब 97.26 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं, जबकि ऐसे 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब...
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में युवाओं के लिए सेना भर्ती बारे स्टॉल स्थापित

एएम नाथ। चम्बा : आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस पालमपुर द्वारा चंबा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में युवाओं के लिए सेना भर्ती से संबंधित एक स्टॉल लगाया गया है। यह स्टॉल 26 जुलाई से 03 अगस्त 2025...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौवीं  कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

एएम नाथ। सोलन : जिला सोलन के बरोटीवाला थाना के अंतर्गत नवीं कक्षा की एक छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा की पहचान सुमन पुत्री जयवीर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंडी जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को मंडी ज़िले में राज्यस्तरीय कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!