हिमाचल में 31 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

by

एएम नाथ l शिमला : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

मौसम कार्यालय ने 31 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है. लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाके शिपकिला में मौसम की पहली बर्फबारी भी हुई है.

यहां बंद रहेंगे स्कूल

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, ऊना और सोलन जिलों में आवासीय संस्थानों को छोड़कर सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं. पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न गांवों में कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं जिससे संपर्क टूट गया है.

मणिमहेश यात्रा स्थगित

भरमौर के अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर मणिमहेश यात्रा स्थगित कर दी गई है. यात्रा 17 अगस्त को शुरू हुई थी और 15 सितंबर को समाप्त होगी.

भूस्खलन और अचानक बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसमें भूस्खलन, अचानक बाढ़, पेड़ों के उखड़ने, सड़कें अवरुद्ध होने और अन्य संबंधित खतरों का संकेत दिया गया है, जो जान-माल और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं. अन्य सात जिला प्रशासनों द्वारा भी इसी तरह के आदेश जारी किए गए हैं.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सम्राट अशोक क्लब बद्दी द्वारा जिप सदस्य राज कुमार चौधरी को किया सम्मानित

बद्दी, 7 जून (तारा) : मंधाला वार्ड से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य राजकुमार चौधरी को सम्राट अशोक क्लब बद्दी हिमाचल प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष राम नारायण मौर्य ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्व. चन्द्रमणि कुलेठी के परिवार से मिलकर भावुक हुए सीएम सुक्खू

बोले, उनका जाना हमेशा एक कसक बनकर रहेगा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रमणि कुलेठी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस एएम नाथ। होली (चंबा) युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग

तपोवन विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के छठे दिन की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया को धार्मिक खत्ता पहनाकर सम्मानित करते हुए। एएम नाथ। धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्दियों में आग लगने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतू एडवाइजरी जारी : DC राघव शर्मा

ऊना, 25 नवम्बर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने सर्दियों के मौसम को मध्यनजर रखते हुए एडवाजरी जारी की है। सर्दी के मौसम में कार्यालयों में आग...
Translate »
error: Content is protected !!