हिमाचल में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा निकालेगी पदयात्राएं : 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक धर्मशाला, शिमला, मंडी और हमीरपुर में होंगे कार्यक्रम

by

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जनता के बीच जाएगी पार्टी

एएम नाथ।  शिमला, 28 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश में भाजपा कांग्रेस के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाएगी। इसके तहत 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक धर्मशाला, शिमला, मंडी और हमीरपुर में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान अभियान की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास फैलाने और राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया।

30 अक्टूबर को धर्मशाला से शुरुआत

डॉ. बिंदल ने बताया कि अभियान के तहत पहली पदयात्रा 30 अक्टूबर को धर्मशाला में निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार करेंगे। इसके बाद 1 नवंबर को शिमला में पुराने बस अड्डे से चौड़ा मैदान तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद सुरेश कश्यप सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। शिमला कार्यक्रम के संयोजक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू वर्मा होंगे।

4 नवंबर को मंडी और हमीरपुर में पदयात्राएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, 4 नवंबर को मंडी और हमीरपुर में पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। मंडी में होने वाली पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे, जबकि पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज कार्यक्रम के संयोजक होंगे। हमीरपुर में पदयात्रा डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में निकाली जाएगी। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर, सतपाल सिंह सत्ती सहित अन्य भाजपा नेता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी रणधीर शर्मा को सौंपी गई है।

कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर भ्रम

डॉ. बिंदल ने कहा कि पदयात्राओं का उद्देश्य लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना और कांग्रेस की राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में हार के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाकर देश में अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बांग्लादेश के हालात का उल्लेख करते हुए भी कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि भारत में सरकारें संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार बनती और बदलती हैं। बिंदल ने कांग्रेस के शासनकाल में आपातकाल लागू किए जाने, नागरिक स्वतंत्रताओं पर प्रतिबंध लगाने और निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त किए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर कांग्रेस जनता के बीच अविश्वास पैदा कर रही है।

घुसपैठ और मतदाता सूचियों का मुद्दा भी उठाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक, सामरिक और विकास संबंधी उपलब्धियां गिनाते हुए बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक हताशा में सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों की शुचिता बनाए रखना और पात्र नागरिकों के मतदान अधिकार सुनिश्चित करना जरूरी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कथित आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार की खुली पोल, अंतर्कलह आया सामने- अपने हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं सुक्खू सरकार के मंत्री और कांग्रेस के नेता : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार का अंतर्कलह अब प्रदेश के समाने आ गया है। स्थिति अब एक दूसरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंतकाल, तकसीम और निशानदेही के मामलों पर सरकार का फोकस, विशेष अदालतें शुरू

15 दिसंबर तक राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती के लंबित मामलों को निपटाने का लक्ष्य, विशेष राजस्व अदालतों के माध्यम से सुनवाई में तेजी लाने की पहल रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश सरकार राजस्व...
हिमाचल प्रदेश

100 पद सुरक्षा गार्ड सुपरवाइज़र व ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर के : सिस इंडिया द्वारा भरे जाएंगे

ऊना, 4 जुलाई – मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड सुपरवाइज़ार (केवल पुरुष) और ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर(केवल पुरुष) वर्ग में 100 पद भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो रोटी के लिए अपने शरीर को सैनिकों से नोचवा रहीं महिलाएं : लग रही लंबी-लंबी लाइन

युद्धग्रस्त सूडान में भूख से बिलबिलाती महिलाएं अपने परिवार को दो जून की रोटी खिलाने के लिए अपने जिस्म का सौदा कर रही हैं। सैनिक उनको और उनके परिवारों को खाना उपलब्ध कराने के...
Translate »
error: Content is protected !!