हिमाचल में मेडिकल कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी..प्रशासन सतर्क

by

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच दो प्रमुख अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक और मेडिकल कॉलेज चंबा को धमकी भरी ई-मेल भेजी गई. जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों परिसरों को खाली करा दिया गया और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं।

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं और कक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी एहतियात के तौर पर बाहर निकाल दिया गया है.

कब मिली बम की धमकी

धमकी भरी ईमेल मंगलवार को करीब 3:30 बजे कॉलेज प्राचार्य को आई. सुबह 10:30 बजे इस संबंध में एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी को सूचना दी गई, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की. हैरानी की बात यह है कि यह ईमेल तमिलनाडु से भेजी गई थी और उसमें नेरचौक मेडिकल कॉलेज का नाम स्पष्ट रूप से उल्लेखित नहीं था फिर भी खतरे की गंभीरता को देखते हुए पूरा परिसर खाली करा लिया गया.

मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर बाहर लाया गया

बम की धमकी मिलने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. 300 से ज्यादा भर्ती मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर अस्पताल भवन से दूर खुले स्थान पर लाया गया. धमकी की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और अस्पताल को पूरी तरह खाली कराया दिया गया.

दमकल और बम निरोधक दस्ता मौके पर

नेरचौक मेडिकल कॉलेज की चार मंजिला इमारत की सघन तलाशी जारी है. मंडी से बम निरोधक दस्ता, क्यूआरटी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं. स्नीफर डॉग्स की मदद से पूरे परिसर की जांच की जा रही है. पार्किंग में खड़े सभी वाहनों को भी बाहर निकाल दिया गया है.

धमकी को देखते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं और आज के लिए सभी कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. सुरक्षा कारणों से किसी को भी अस्पताल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है.

पहले भी मिल चुकी हैं बम धमकी की घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब हिमाचल प्रदेश में इस तरह की धमकी दी गई है. इससे पहले राज्य सचिवालय शिमला, मंडी उपायुक्त कार्यालय और अन्य जिलों के प्रशासनिक भवनों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं हालांकि जांच में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. फिलहाल धमकी की सत्यता की जांच की जा रही है. सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल्स को लागू कर दिया गया है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिमला के तीन निजी स्कूलों को मिली बम धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान – हालात सामान्य : अभिभावकों और बच्चों में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :शिमला के तीन निजी स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस खबर से स्कूल प्रशासन, छात्र और अभिभावकों में भारी हड़कंप मच गया....
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – राम कुमार चौधरी

एएम नाथ। दून  :  दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। राम कुमार चौधरी आज दून विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यमुना में विसर्जित की गईं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां : कोई बड़ा कांग्रेसी नेता भी नहीं आया नजर

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को रविवार को दिल्ली में यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। ‘अस्थि विसर्जन’ के लिए गुरुद्वारा मजनू का टीला के पास यमुना घाट पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 जनवरी को डिग्री कॉलेज ऊना में आयोजित होगा 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

ऊना, 19 जनवरी – जिला में 25 जनवरी को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला, उपमंडल व बूथ स्तर पर किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं...
Translate »
error: Content is protected !!