होशियारपुर की बुरी तरह टूटी सड़कों व गलियों पर तुरंत ध्यान दे सरकार : तीक्ष्ण सूद

by

आप सरकार का विकास केवल हवाई नारों तक सीमित : सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में होशियारपुर में सड़कों की दयनीय हालत ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा हैं कि होशियारपुर के इतिहास में ऐसी स्थिती पहले कभी देखने को नहीं मिली। उनहोंने कहा कि पूरे शहर में कोई किधर से भी गुजरने की कोशिश करे तो उसे टूटी-फूटी सड़के मुँह चिढाती दिखाई देंगी। शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क मालरोड़ समेत सभी सड़कों पर ये पता नहीं चलता कि सड़क में गड्डे हैं या गड्डों में सड़क हैं। नित्य प्रति सैंकड़ों घटनाए टूटी-फूटी सड़कों की बजह से घट रही हैं। जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी हैं कोई नई सड़क बनाना तो दूर रहा, पुरानी सड़कों की मुरम्मत तक नहीं हो पाई। ऊपर से हालही में आई भारी बरसात ने सड़कों की हालत और भी खराब कर दी हैं। उन्होंने कहा कि बात केबल सड़कों तक ही सीमित नहीं अन्य शहरी सुविधाए भी नादारद हैं। शहर में गंदगी का आलम यह हैं कि आप जिधर भी चले जाओं कूड़े के ढेर सामने स्वागत करते मिलते हैं। अवारा पशुओं की समस्या का भी समाधान प्रशसन नहीं कर पाया , जिन के कारण नित्य प्रति एक्सीडेंट हो रहे हैं। पीने का पानी, सीवरेज, लाइट आदि भी पूरी तरह अव्यवसिथत हैं , जबकि सीवरेज व पानी के बिल व बड़े हुए प्रॉपटी टैक्स के विल धड़ा-धड़ जारी हो रहे हैं। श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं पूर्व पार्षद व जिला महामंत्री भाजपा सुरेश भाटिया बिट्टू, श्रीमती अर्चना जैन, अश्वनी गैंद, सतीश बावा, यशपाल शर्मा, सुखबीर सिंह, दीक्षांत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का विकास केबल हवाई नारों तक ही सीमित जैसा हैं। जबकि धरातल पर कुछ नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार तथा प्रशासन ने जल्दी स्थिती ना संभाली तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी व सरकार को इन सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए मजबूर कर देंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व पर्यावरण दिवस हर व्यक्ति लगाए एक पेड़ – जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजिंदर अग्रवाल

नए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पेड़ लगाने की मुहिम शुरू होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : .जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी रजिंदर अग्रवाल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड द्वारा आयोजित वार्षिक खेलों का उद्घाटन किया : खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते : सांसद मनीष तिवारी 

  चंडीगढ़, 22 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। तिवारी आज सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड द्वारा...
article-image
पंजाब

अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक प्रबंध ज़िला मजिस्ट्रेट ने किए सुनिश्चित

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन के पुख्ता इंतज़ाम, सभी विभागों को जारी हुए निर्देश –       कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार होशियारपुर, 3 जुलाई: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए घर में हुए शिफ्ट – अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ छोड़ा दिल्ली का सीएम आवास

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। वह सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास...
Translate »
error: Content is protected !!