अपनी ऊर्जा को नशे में नहीं, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं युवा : DC हेमराज बैरवा

by
उपायुक्त ने तंगरोटी में आयोजित एंटी-चिट्टा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
एएम नाथ। धर्मशाला, 11 दिसम्बर: उपायुक्त हेमराज वैरबा ने आज विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत तंगरोटी खास में आयोजित एंटी-चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवा वर्ग तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा समाज को भीतर से कमजोर करने वाला सबसे बड़ा खतरा है, और इसे रोकने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चिट्टा जैसे घातक नशे की पहुंच अब स्कूली बच्चों तक बढ़ने का खतरा पैदा कर रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि बच्चों के स्कूल बैग की समय-समय पर जाँच अवश्य की जाए। इससे न केवल बच्चों को गलत संगत और नशे के दुष्चक्र में फँसने से रोका जा सकता है, बल्कि स्कूलों में सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित होगा।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं। अपनी ऊर्जा को नशे में नहीं, बल्कि शिक्षा, खेल, तकनीक और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएँ। जीवन में हर चुनौती का समाधान है, लेकिन नशा किसी भी समस्या का हल नहीं बल्कि नई समस्याओं की शुरुआत है। अपनी दिनचर्या में खेल, व्यायाम, कला और कौशल विकास को शामिल करें। यह आपको मजबूत, आत्मनिर्भर और सफल बनाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आपके आस-पास कोई मित्र गलत राह पर जा रहा है, तो उसे भी समझाएँ, रोकें और सही दिशा दिखाएं यही सच्ची मित्रता है।
उपायुक्त ने बताया कि चिट्टे से संबंधित किसी भी सूचना को साझा करने के लिए प्रदेश सरकार ने आपातकालीन नंबर 112 स्थापित किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी तुरंत इस नंबर पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त ने सभी ग्रामीणों से नशा-मुक्त समाज बनाने हेतु निरंतर सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पंचायत प्रधान योगेश कुमार, उपप्रधान, नशा निवारण समिति के सदस्य, वार्ड सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्योग, कटौला, सदयाणा और कोटली वार्डों से पहले दिन किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया

एएम नाथ। मंडी, 14 मई। जिला परिषद के वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा और 31-कोटली के लिए नामांकन वापसी के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद्भागवत महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान है : कथा व्यास शास्त्री श्री जगमोहन दत्त जी

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास शास्त्री श्री जगमोहन दत्त जी महाराज ने भागवत कथा में परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाते हुए कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में रिश्वत लेते पटवारी सहायक गिरफ्तार, कानूनगो और पटवारी भी विजिलेंस के शिकंजे में

मम्यूटेशन के बदले मांगी थी 2 लाख की रिश्वत, आठ दिन पहले रिटायर होने वाला कानूनगो भी गिरफ्तार गोहर में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, जमीन नामांतरण मामले में तीन राजस्व कर्मियों पर भ्रष्टाचार का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में जनता के लिए कुछ नहीं – गारंटियों पर सरकार फेल : राजीव बिन्दल

रोहित जसवाल। शिमला, 17 मार्च । हिमाचल प्रदेश के वित्त वर्ष 2025-26 के बजट पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसे जनता के लिए शून्य...
Translate »
error: Content is protected !!