आईटीआई बिलासपुर में “व्यासप्योर कैंटीन” का उपायुक्त ने किया शुभारंभ : उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगी नई दिशा

by
बिलासपुर, 06 नवम्बर: जिला बिलासपुर में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर परिसर में “व्यासप्योर कैंटीन” का शुभारंभ उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने किया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन बिलासपुर और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, खंड विकास अधिकारी बबीता धीमान और आईटीआई के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि “व्यासप्योर” अब जिला में महिला सशक्तिकरण का एक सफल मॉडल बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि आईटीआई बिलासपुर में शुरू हुई यह नई कैंटीन छात्रों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ महिलाओं की आत्मनिर्भरता को भी गति देगी। उन्होंने कहा कि “व्यासप्योर” जिला प्रशासन की एक विशिष्ट पहल है, जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को एक सशक्त पहचान प्रदान कर उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।
उन्होंने कहा कि “व्यासप्योर कैंटीन” का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को सौंपा गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर महिलाओं के लिए सतत रोजगार के अवसर भी सृजित किए जा सकें। इससे पूर्व दीपावली पर व्यासप्योर ब्रांड के अंतर्गत लॉन्च किए गए गिफ्ट पैक को मिली उत्कृष्ट प्रतिक्रिया ने इस मॉडल की सफलता को प्रमाणित किया है। इसी तर्ज पर भविष्य में अन्य स्थानों पर भी कैंटीन स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।
राहुल कुमार ने कहा कि कैंटीन में व्यासप्योर ब्रांड के तहत तैयार आचार, पापड़, मसाले, बेकरी उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। यह सभी उत्पाद बिलासपुर जिला के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा स्वच्छता, गुणवत्ता और स्वाद के उच्च मानकों के अनुरूप तैयार किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने इसे “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के विजन को साकार करने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल बताया। उन्होंने इस संदर्भ में स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।
आईटीआई के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने आईटीआई परिसर में व्यासप्योर कैंटीन शुरू करने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कैंटीन विद्यार्थियों को स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरूक करेगी तथा उद्यमिता से भी जुड़ने की प्रेरणा देगी।
इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा व्यास प्योर ब्रांड के तहत उनके उत्पादों को नई पहचान देने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की टीम, आईटीआई का स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे की खेप के साथ ऊना जिला पुलिस ने 2 अलग अलग मामलों में 3 युवकों को किया गिरफ्तार : एक पंजाब के अमृतसर से है सबंधित

ऊना :  पुलिस ने  जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिट्टे की खेप के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्में से 2 युवक धर्मपुर, हरोली स्थानीय और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिल्क्यारा टनल के बचाव कार्यों की नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री से बात कर जानकारी ली

टनल में फंसे हिमाचल में बल्ह निवासी विजय कुमार के पिता से बात कर जल्दी ही सबके सकुशल बाहर आने का दिया भरोसा मंडी, 27 नवंबर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज उत्तराखण्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 के तीसरे दिन प्रमुख सत्र, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, समझौता ज्ञापन और सहयोग पर हुई चर्चा

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 के तीसरे दिन प्रभावशाली तकनीकी सत्रों, अंतर्राष्ट्रीय सहयोगों और ज्ञान के आदान-प्रदान की एक श्रृंखला देखने को मिली, जिसने खाद्य प्रसंस्करण और नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की भूमिका को और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दवाइयों के अभाव में लोग गंवा रहे जान, केंद्र से मिले स्वास्थ्य फंड को भी खर्च नहीं कर पा रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष का आरोप—तीन वर्षों में 211.29 करोड़ स्वीकृत, सरकार ने खर्च किए सिर्फ 165.60 करोड़ एएम नाथ। शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!