उपमुख्यमंत्री ने ऊना डिपो से ई-बस सेवा का किया शुभारंभ, जिले को मिलीं 50 इलेक्ट्रिक बसें

by
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को करीब सवा सौ ई-बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी आधुनिक परिवहन सुविधा
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को बस अड्डा परिसर ऊना से ऊना डिपो की पांच इलेक्ट्रिक बसों को सांकेतिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें ऊना से डेरा बाबा रुद्रानंद धाम के लिए शुरू की गई नई इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में ईको-फ्रेंडली, आधुनिक एवं टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में प्रदेश में 297 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जा रहा है, जिनमें से 50 इलेक्ट्रिक बसें जिला ऊना को आवंटित की गई हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को एक साथ करीब सवा सौ इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है, जिससे क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने बताया कि हरोली में प्रदेश के पहले ई-बस डिपो से संचालन शुरू होने के बाद अब ऊना डिपो से भी ई-बस सेवा आरंभ हो गई है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला ऊना को 50, हमीरपुर को 35, बिलासपुर को 20 तथा देहरा को 10 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। इन बसों का संचालन मुख्य रूप से उन ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा, जहां लंबे समय से बस सेवाओं की मांग की जा रही थी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर, आरामदायक एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि हरोली से चिंतपूर्णी के लिए ई-बस सेवा पहले ही शुरू की जा चुकी है, जबकि अब ऊना से डेरा बाबा रुद्रानंद धाम के लिए भी इलेक्ट्रिक बस सेवा आरंभ कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक चार्जिंग अवसंरचना भी तैयार कर दी गई है। ऊना बस अड्डे पर दो, रामपुर वर्कशॉप में दो तथा अंब, हरोली और दुलैहड़ में एक-एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना के पुराने बस अड्डे को आधुनिक सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां बेहतर पार्किंग, मल्टीप्लेक्स तथा नगर निगम कार्यालय का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके अतिरिक्त ऊना में एचआरटीसी का टायर री-ट्रेडिंग प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और यह प्लांट निगम की परिचालन लागत कम करने में सहायक सिद्ध होगा।
ई-बसों को हरी झंडी दिखाने के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निजी बस ऑपरेटरों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। निजी बस ऑपरेटरों की मांग पर उन्होंने ऊना बस अड्डे में निजी बसों के चालक एवं परिचालकों के लिए प्रतीक्षालय के रूप में एक कमरा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य अशोक ठाकुर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राजेश पराशर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सोहड़, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक, क्षेत्रीय प्रबंधक विजय जोशी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला :  टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमुडा लोगों को किफायती आवासीय सुविधा प्रदान करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव-2026 में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, चुनाव चिन्ह वितरित

एएम नाथ। सुंदरनगर, 06 मई : नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड सदस्यों के चुनाव-2026 के अंतर्गत आज बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समयावधि के भीतर वार्ड नंबर-12...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर चमरा-3 परिसर में कार्यक्रम का आयोजन : एसी टू डीसी व सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पृथ्वी पाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

एएम नाथ। चम्बा :   विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर एनएचपीसी चमेरा-3 परिसर में विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए सहायता उपकरण वितरण के अतिरिक्त रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार : राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दिलाई शपथ

हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में चंद्र कुमार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह शाम को राजभवन में हुआ। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!