उप मंडल डलहौजी के तहत 21 दिसंबर को पंचायत भवन मनोला में आयोजित  होगा सुशासन  सप्ताह कार्यक्रम

by
एएम नाथ। चम्बा/ डलहौजी :  एसडीएम  डलहौजी अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन गांवों के  ओर कार्यक्रम के तहत 21 दिसंबर को ग्राम पंचायत पधरोटु के भवन में  प्रस्तावित सुशासन सप्ताह  के तहत कार्यक्रम को पंचायत भवन  के जारी निर्माण कार्यों के कारण अब पंचायत भवन मनोला में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्राम पंचायत   ओसल, पधरोटु, रुलयानी, मनोला के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा ।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि इसी कार्यक्रम की निरंतरता में 23 दिसंबर को पंचायत भवन  नगाली में  कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें ग्राम पंचायत नगाली, समलेउ, बगढार, चुहन, शेरपुर तथा टप्पर के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में  विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम  प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे  तक आयोजित होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 गुटों में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, 1 युवक की मौत : 1 युवक डीएमसी रेफर , उसकी हालत बेहद नाजुक

होशियारपुर : होशियारपुर-जालंधर मार्ग स्थित पिपलांवाला के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में 1 युवक की मौत हो गयी जबकि 1 युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल सलूणी में अगले आदेश तक जारी रहेंगे धारा 144 के प्रावधान : ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने जारी किए आदेश

चंबा, 23 जून ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1993 के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपमंडल सलूणी के तहत 15 जून को जारी आदेश की निरंतरता में धारा 144...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : हरोली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन दुआरा मुफ्त चिकित्सा शिविर सीएफसी बाथू में कल 1 सिंतबर को गाया जा रहा है।  यह जानकारी देते हुए दीपक पूरी ने बताया कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किश्तवाड़ की तर्ज पर हेचरी विकसित की जाएंगी : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश में भी किश्तवाड़ मॉडल पर आधुनिक हेचरी विकसित की जाएंगी, जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर स्वरोजगार...
Translate »
error: Content is protected !!